फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   jairam thakur Time for brainstorming, not celebration for state govt and Congress

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- प्रतिभा सिंह का बयान सरकार की स्थिति बताने के लिए काफी

Fri, 08 Dec 2023 06:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Dec 2023 06:29 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बयान और नगर निगम सोलन के मेयर का चुनाव ही काफी है यह बताने के लिए कि प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच किस तरह का तालमेल है। 

विज्ञापन
jairam thakur Time for brainstorming, not celebration for state govt and Congress
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बयान और नगर निगम सोलन के मेयर का चुनाव यह बताने के लिए काफी है कि प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच किस तरह का तालमेल है। प्रदेश सरकार का एक साल पूरा होने पर भाजपा पूरे प्रदेश में विरोध दिवस मनाएगी। प्रदेश इस वक्त आपदा के दौर से गुजर रहा है। हजारों लोग बेघर हो चुके हैं और कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में सरकार जश्न मनाने की सोच रही है। बेहतर होता कि प्रभावितों के हित में काम करते। प्रदेश सरकार अपने एक वर्ष की कोई एक उपलब्धि बता दे जिसके दम पर वे जश्न मनाने जा रही है।

विज्ञापन


झूठी गारंटियां देकर सत्ता में आए लेकिन एक भी पूरी नहीं कर सके। एक वर्ष में 12 हजार करोड़ का कर्ज लेकर रिकाॅर्ड बना दिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार मंडी जिले के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। मंडी जिला को एक तरह से खंडहर बनाकर रख दिया गया है। एक साल में सरकार ने सभी विकास कार्यों को मंझधार में छोड़ दिया है। शिवधाम और कॉलेज भवन का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। यूनिवर्सिटी का दायरा घटा दिया गया। ग्रांट भी बंद कर दी गई है। लोअर हिमाचल के बच्चों के साथ सरकार कुठाराघात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed