{"_id":"63bbe75515e5d85e3e6cd473","slug":"jairam-thakur-statement-on-six-chief-parliamentary-secretary-in-himachal-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम ठाकुर: भाग न जाएं, इसलिए बनाए छह मुख्य संसदीय सचिव, डिप्टी सीएम पर भी कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम ठाकुर: भाग न जाएं, इसलिए बनाए छह मुख्य संसदीय सचिव, डिप्टी सीएम पर भी कसा तंज
Mon, 09 Jan 2023 06:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 09 Jan 2023 06:31 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने डीजल की कीमतें बढ़ाकर गरीब लोगों का जीवन और भी कठिन कर दिया है।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने छह मुख्य संसदीय सचिव इसलिए बनाए, ताकि ये भाग न जाएं। पहले भी कांग्रेस सरकार ने नौ सीपीएस बनाए थे। असम सरकार ने सीपीएस और पीएस के लिए जो एक्ट बनाया था, उस पर गुवाहाटी के हाईकोर्ट ने पूछा था कि क्या विधानसभा को इसे बनाने का अधिकार है।
विज्ञापन
सोमवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में जयराम ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह संविधान की आत्मा के खिलाफ है। दिल्ली ने 21 सीपीएस बनाए थे। बाद में यह सबके सब विदड्रा हो गए थे। भाजपा सरकार के सामने भी यह विषय आया था, पर उन्होंने नैतिकता के आधार पर ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री के बराबर के उप मुख्यमंत्री हैं, वह खुद को मुख्यमंत्री से कम नहीं मानते। वह सार्वजनिक मंच से कह रहे हैं। उपमुख्यमंत्री का एक पत्र वायरल हो रहा है। उन्होंने पत्र में कहा कि यह जनादेश एक व्यक्ति के लिए नहीं, संयुक्त नेतृत्व के लिए है।
विज्ञापन
इसमें वर्तमान में मुख्यमंत्री के काम करने के तरीके के खिलाफ बात की गई है। तीन लोगों के नाम भी मंत्री बनाने को भेजे हैं। यह भी जिक्र किया है कि प्रदेश में वर्तमान परिस्थिति का उन्हें दुख है। कहा कि डीजल की कीमतें बढ़ाकर गरीब लोगों का जीवन और भी कठिन कर दिया है।
मेरी सरकार के कर्ज को लेकर गलत आंकडे़ पेश कर रही सुक्खू सरकार
पूर्व सीएम ने कहा कि उनकी पिछली सरकार के खिलाफ सुक्खू सरकार कर्ज लेने के गलत आंकड़े पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र के दौरान इस बारे में एक विधेयक पारित किया गया है। सुक्खू सरकार फिर से 3,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की तैयारी कर चुकी है।