निगमों-बोर्डों में और नियुक्तियों पर जयराम ठाकुर ने दिया बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में निगमों और बोर्डों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने की चाह रखने वाले कई भाजपा नेताओं को फिलहाल ये पद अभी नहीं मिलने वाले। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने साफतौर पर कहा कि प्रदेश सरकार अभी नई नियुक्तियां नहीं करेगी।
जरूरत हुई तभी इस पर विचार होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि अब तक बिना मुखिया के चल रहे स्कूल शिक्षा बोर्ड को जल्द अध्यक्ष दिया जाएगा। पालमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार के घर पर पत्रकारों से अनौपचारिक
बातचीत में जयराम ने लंबे समय से अटकी बच्चों को मिलने वाली स्कूली वर्दियों पर कहा कि इसमें कुछ तकनीकी पेच हैं, उसको रिव्यू किया जा रहा है। कहीं कोई खामियां सामने आती हैं, तो टेंडर दोबारा करवाया जाएगा।
भाजपा लोकसभा चुनावों के लिए तैयार
प्रदेश में सरकार के एक साल पूरा होने और आगामी वर्ष में लोकसभा चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि भाजपा इसके लिए पूरी तरह तैयार है। संगठन ने किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लिया है। इससे पहले जयराम ठाकुर भाजपा के वरिष्ठ सांसद शांता कुमार से उनके घर पर मिले।
दोनों नेताओं की बंद कमरे में करीब एक घंटा मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री जयराम और शांता कुमार ने सुबह का नाश्ता भी एक साथ किया। इससे सियासी गलियारों में फिर से शांता और जयराम की मुलाकात की चर्चा शुरू हो गई। शांता से मिलने के बाद जयराम शिमला आ गए।