फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam thakur said We ran the institutions without opening budget provisions in Virbhadra government, Sukhu cl

HP Politics: जयराम बोले- भाजपा ने विकास, कांग्रेस ने की प्रतिशोध की राजनीति

Fri, 17 May 2024 06:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 May 2024 06:38 PM IST
सार

 मंडी जिले के लंबा थाच में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने कभी भी बदले की भावना के तहत कार्रवाई नहीं की

विज्ञापन
Jairam thakur said We ran the institutions without opening budget provisions in Virbhadra government, Sukhu cl
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में पूरे प्रदेश का एक समान विकास किया गया। बिना किसी भेदभाव के काम किया। जनहित को सर्वोपरि रखा। समाज के हर वर्ग का ध्यान रखते हुए हिमाचल को शिखर की ओर ले जाने का काम किया। इसके विपरीत कांग्रेस ने प्रतिशोध की राजनीति को प्राथमिकता दी है। उन्होंने शुक्रवार को सिराज हलके के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और जनसभाओं में कांग्रेस में हमले किए।

विज्ञापन


जयराम ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड सड़कें और विभिन्न योजनाओं से प्रदेश के लोगों को सशक्त करने का काम किया। कांग्रेस सरकार ने लोगों को दस झूठी गारंटियां देकर सत्ता हासिल की और सत्ता में आते ही उनकी सरकार की ओर से जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं को बंद करने के लिए बजट रोक दिया। आज लोगों को न हिमकेयर से निशुल्क इलाज मिल रहा है और न ही सहारा पेंशन। पहले से ही परेशान व्यक्ति को और परेशान कर सुक्खू सरकार ने साबित कर दिया कि उनमें मानवता नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि गारंटी देने वाली सरकार ने सुविधाएं जनता से छीन लीं। इस छीनाझपटी को ही कांग्रेस विकास कह रही है। अब हिमाचल के लोगों की बारी है, ऐसी सरकार और ऐसे लोगों की तालाबंदी करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed