फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said State govt has not fulfilled even a single guarantee, Congress's lies will not last long.

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- प्रदेश सरकार ने एक भी गारंटी नहीं की पूरी, कांग्रेस का झूठ टिक नहीं सकेगा

Thu, 09 Nov 2023 08:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Nov 2023 08:10 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि अब लोग समझ गए हैं कि उन्हें बार-बार धोखा नहीं दिया जा सकता है। अब कोई भी कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाला है। आज के सूचना प्रौद्योगिकी के युग में कांग्रेस का सफेद झूठ ज्यादा टिक नहीं सकता है।

विज्ञापन
Jairam Thakur said State govt has not fulfilled even a single guarantee, Congress's lies will not last long.
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल के लोगों से जो वायदे किए, जो भी चुनावी गारंटिया दीं उनमें से एक भी पूरी नहीं की। अब देश के अलग-अलग राज्यों में हो रहे लोकसभा चुनाव में इसी तरह गारंटी देकर देश भर में लोगों को ठगना चाह रही है। उन्होंने कहा कि अब लोग समझ गए हैं कि उन्हें बार-बार धोखा नहीं दिया जा सकता है। अब कोई भी कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाला है। आज के सूचना प्रौद्योगिकी के युग में कांग्रेस का सफेद झूठ ज्यादा टिक नहीं सकता है।

विज्ञापन


पूरा देश जानता है कि कांग्रेस के नेताओं ने हिमाचल की मातृशक्ति को प्रतिमाह 1500 रुपये देने की गारंटी दी। चुनाव के पहले ही माताओं-बहनों से इसके लिए फर्जी फार्म भी भरवा लिए थे। अब चुनाव जीत गए तो कांग्रेस के नेता कहते हैं कि यह कैसी गारंटी है। जयराम ने कहा कि कांग्रेस राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में हो रहे विधानसभा के चुनाव में भी कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की तरह चुनावी गारंटियां दे रही है, लेकिन पूरे देश ने हिमाचल से सबक़ ले लिया है। आज कांग्रेस के नेता मंचों पर ही जनता द्वारा तिरस्कृत कियाा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed