{"_id":"64a96030e1a5c016ab0ba7c4","slug":"jairam-thakur-said-industries-are-migrating-from-himachal-due-to-mafia-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जयराम ठाकुर बोले- माफिया से त्रस्त होकर हिमाचल से पलायन कर रहे उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जयराम ठाकुर बोले- माफिया से त्रस्त होकर हिमाचल से पलायन कर रहे उद्योग
Sat, 08 Jul 2023 06:44 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 08 Jul 2023 06:44 PM IST
सार
जयराम ठाकुर ने कहा है कि सरकार बताए कि वे कौन लोग हैं, जो इन उद्योगपतियों को प्रताड़ित कर रहे हैं और क्यों प्रताड़ित कर रहे हैं। सरकार यह भी बताए कि प्रताड़ित करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार में माफिया तंत्र सक्रिय है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। राज्य से कई बड़े उद्योगों ने पलायन करने का अल्टीमेटम दिया है। इनमें तीन बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। इन उद्योगों से जुड़े लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा है कि सरकार बताए कि वे कौन लोग हैं, जो इन उद्योगपतियों को प्रताड़ित कर रहे हैं और क्यों प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार यह भी बताए कि प्रताड़ित करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। सरकार यह भी स्पष्ट करे कि उद्योगपतियों को प्रताड़ित करने वालों का सरकार से कोई लेना-देना नहीं हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उद्योग धंधे किसी भी प्रदेश की आर्थिकी का प्रमुख आधार हैं। आज माफिया से त्रस्त होकर हिमाचल से कई उद्योग बाहर जाने का अल्टीमेटम दे चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उद्योग धंधों के राज्य से पलायन की बात करना भी शर्मनाक है।
विज्ञापन