फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said in the time of crisis, full cooperation of the opposition, the govt should not do politics

HP Politics: जयराम बोले- सेना के हेलिकाप्टर में कांग्रेसी नेता खींच रहे सेल्फी, सरकार में अव्यवस्था का आलम

Sat, 29 Jul 2023 05:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jul 2023 05:49 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर इस आपदा की घड़ी में राजनीति करने की शुरुआत हुई है तो वह कांग्रेस सरकार ने की है। हिमाचल में हर साल बरसात में बाढ़, गर्मी में सूखा और बर्फ में सर्दी की तैयारियां की जाती हैं। इन तैयारियों के प्रबंधन की दृष्टि से राज्य स्तर पर बैठक का आयोजन किया जाता है। इसमें मुख्यमंत्री और अफसर दोनों भाग लेते हैं। इस बार ऐसी कोई बैठक नहीं हुई।

विज्ञापन
Jairam Thakur said  in the time of crisis, full cooperation of the opposition, the govt should not do politics
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सेना के जो हेलिकाप्टर रेस्क्यू के लिए कार्यरत हुए, उसमें सरकार के नेतागण खुद बैठकर जा रहे हैं। इन हेलिकाप्टर में सेल्फी खींच रहे हैं। जयराम ठाकुर ने यह आरोप प्रेस वार्ता में लगाया। उन्होंने कहा कि चंद्रताल में बचाव अभियान के दौरान सेना पर की गई टिप्पणी भी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर इस आपदा की घड़ी में राजनीति करने की शुरुआत हुई है तो वह कांग्रेस सरकार ने की है। हिमाचल में हर साल बरसात में बाढ़, गर्मी में सूखा और बर्फ में सर्दी की तैयारियां की जाती हैं। इन तैयारियों के प्रबंधन की दृष्टि से राज्य स्तर पर बैठक का आयोजन किया जाता है। इसमें मुख्यमंत्री और अफसर दोनों भाग लेते हैं। इस बार ऐसी कोई बैठक नहीं हुई।

विज्ञापन


सरकार में हर तरफ अव्यवस्था का आलम
उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नारा देने वाली सरकार में हर तरफ अव्यवस्था का आलम है। मंत्री कुछ कहते हैं, मुख्यमंत्री कुछ और अधिकारी कुछ और। जिससे असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। बाढ़ प्रभावितों को मदद पहुंचाने में देरी हुई। कहा कि सरकार अच्छा करेगी तो विपक्ष का पूरा सहयोग रहेगा, मदद करने के लिए तैयार है। लेकिन सरकार इस मामले में राजनीति न करे। बाढ़ पीड़ितों की मदद करे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राहत कार्य में तेजी की बात कर रही है, लेकिन राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी सड़कें, पेयजल, विद्युत आपूर्ति ठप है। शिमला जिले के सेब बहुल क्षेत्रों में 80 फीसदी सड़कें बंद पड़ी हैं, जबकि सेब सीजन शुरू हो चुका है। पर्यटन उद्योग सदमे में है। पर्यटन स्थलों के होटलों में चार महीने की एडवांस बुकिंग रद्द हो गई। 
विज्ञापन


केंद्र ने हिमाचल को 382 करोड़ की राहत राशि
उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को इस तबाही पर अवगत करवाया है। केंद्र ने हिमाचल को 382 करोड़ की राहत राशि दी। एनडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए। केंद्रीय टीम तुरंत आई पर मुख्यमंत्री यह बयान देते हैं कि केंद्र से कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पदाधिकारी, विधायक के परिवार के सदस्य, कांग्रेस के कार्यकर्ता फौरी राशि को नकद बांट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रमादित्य पलटूराम : जयराम
जयराम बोले कि विक्रमादित्य सिंह कहीं की चीज कहीं उतार रहे हैं। उनकी ही पार्टी और सरकार में मंत्रियों ने उनके बारे में टिप्पणी की कि वे बचकाना हरकतें करते हैं। उन्होंने एक बार बयान दिया और फिर उस पर पलट गए। इनकी एक बार पलटू राम होने की गाथा नहीं है। ऐसा वे कई बार कर चुके हैं। फिर ऊपर से मालूम नहीं क्या हुआ होगा, फिर पोस्ट डिलीट कर दी। भावनाएं सभी की होती हैं। बड़े परिवार में पैदा होना अच्छी बात है, लेकिन छोटे परिवारवालों का भी सम्मान होता है। किसी के सम्मान को बार-बार ठेस पहुंचाना और जरूरत से ज्यादा बोलना अच्छी बात नहीं है। संस्कार की भी कुछ बातें होती हैं।


गडकरी 1 अगस्त को आएंगे कुल्लू, मनाली, दोबारा फिर आएंगे
जयराम ठाकुर बोले कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से निवेदन किया कि वे हिमाचल आएं और जायजा लें। इस पर वे तुरंत मान गए। अब गडकरी 1 अगस्त को कुल्लू, मनाली आएंगे। वे हिमाचल के कई क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed