फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam thakur said except Bhutan apples will not come from abroad at a minimum price of less than Rs 50 per kg

Himachal: जयराम बोले- भारत में भूटान को छोड़ विदेश से न्यूनतम 50 रुपये प्रति किलो से कम दाम पर नहीं आएगा सेब

Tue, 09 May 2023 06:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 May 2023 06:26 PM IST
सार

भाजपा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समस्त केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने सेब उत्पादकों के लिए एक बड़ा एवं ऐतिहासिक निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
Jairam thakur said except Bhutan apples will not come from abroad at a minimum price of less than Rs 50 per kg
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में भूटान को छोड़कर विदेश से न्यूनतम 50 रुपये प्रति किलो से कम दाम पर अब सेब नहीं आएगा। भाजपा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समस्त केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने सेब उत्पादकों के लिए एक बड़ा एवं ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के इन आदेशों का सेब राज्य हिमाचल के बागवानों को बड़ा लाभ होने जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि ईरान और तुर्कीये का सेब अफगानिस्तान के रास्ते बिना आयात शुल्क अदा कर यहां पहुंच रहा था और हिमाचल के सेब उत्पादकों की कमर तोड़ रहा था, उस पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन


भाजपा ने अनेक बार इस विषय को केंद्र सरकार से उठाया था और आज केंद्र ने इस सुझाव को अपनाया। केंद्र सरकार ने सेब पर आयात शुल्क 50 प्रतिशत लगा दिया है। इसके बाद विदेश से आने वाला सेब न्यूनतम 75 रुपये प्रति किलो मिलेगा। उदाहरण के लिए 100 रुपये प्रति किलो का सेब अब भारत में आयात शुल्क लगने के बाद 150 रुपये का मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेब के परिवहन का खर्च अलग से जुड़ेगा। अगर पिछले पांच साल में सेब उत्पादन को देखा जाए तो वर्ष 2019-20 कुल पेटियां 3.58 करोड़, 2020-21 में 2.40 करोड़ पेटियां , 2021-22 में 3.22 करोड़ पेटियां, 2022-23 में 3.52 करोड़ पेटियों का उत्पादन हुआ है।


अब केंद्र सरकार ने भूटान को छोड़कर विदेश से 50 रुपये प्रति किलो से कम दाम पर सेब के आयात पर रोक लगा दी है। अब विदेशों से जो सेब आएगा, उसकी न्यूनतम कीमत 50 रुपये प्रति किलो के साथ 50 प्रतिशत आयात शुल्क जोड़े जाने पर 75 रुपये प्रति किलो होगी। परिवहन का खर्च अलग से होगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की 4,500 करोड़ रुपये की सेब आर्थिकी को नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed