{"_id":"664b0e1fa9a74dd94c0fd14f","slug":"jairam-thakur-said-congress-workers-pelted-stones-on-bjp-convoy-will-complain-to-election-commission-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Politics: जयराम बोले- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के काफिले पर किया पथराव, चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Politics: जयराम बोले- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के काफिले पर किया पथराव, चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत
Mon, 20 May 2024 05:47 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा(लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा(लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 20 May 2024 05:47 PM IST
सार
भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत के खिलाफ काजा में चुनाव प्रचार के दाैरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर भाजपा ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत के खिलाफ काजा में चुनाव प्रचार के दाैरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर भाजपा ने पलटवार किया है। लाहाैल-स्पीति विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर ने कहा कि सोमवार को भाजपा की रैली थी और उसी समय कांग्रेस की भी रैली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। इसमें एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हुआ है। कांग्रेस की ओर से उपद्रव मचाया गया। इसकी चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा ने काजा में जहां रैली की अनुमति ली थी, उसके सामांनतर प्रशासन ने कांग्रेस को रैली की मंजूरी दी गई है। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वापसी में भाजपा के काफिले पर पथराव किया। एक कार्यकर्ता को चोट लगी है। इस तरह की घटना से साफ है कि कांग्रेस बौखलाहट में है और सत्ता के नशे में इस तरह की हरकत करने वाले अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग को रिपोर्ट देंगे।वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता सोहन सिंह ने कहा कि विरोध रैली में किसी प्रकार पत्थरबाजी और हिंसा नहीं हुई।
विज्ञापन