फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said Announcement of paying house rent to disaster affected people is air-air

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- आपदा प्रभावितों को मकान का किराया देने की घोषणा हवा-हवाई

Wed, 01 Nov 2023 05:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Nov 2023 05:43 PM IST
सार

जयराम ने कहा कि आपदा को आए तीन महीने से ज्यादा का समय हो गया है। सरकार की ओर से इस घोषणा को किए हुए भी लगभग दो महीने हो गए हैं, लेकिन पूरे प्रदेश में लोगों के बीच जाने के बाद भी उन्हें सरकार की ओर से किराया दिए जाने की योजना का एक भी लाभार्थी नहीं मिला है। 

विज्ञापन
Jairam Thakur said Announcement of paying house rent to disaster affected people is air-air
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि राज्य सरकार ने आपदा प्रभावितों को मकान का किराया देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि लोग तंबुओं और राहत शिविरों में रह रहे हैं, लेकिन सरकार की यह योजना परवान नहीं चढ़ी है। सरकार के बाकी के दावों की तरह यह दावा भी हवा-हवाई साबित हुआ है। जयराम ने कहा कि आपदा को आए तीन महीने से ज्यादा का समय हो गया है।

विज्ञापन


सरकार की ओर से इस घोषणा को किए हुए भी लगभग दो महीने हो गए हैं, लेकिन पूरे प्रदेश में लोगों के बीच जाने के बाद भी उन्हें सरकार की ओर से किराया दिए जाने की योजना का एक भी लाभार्थी नहीं मिला है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा के पहले प्रदेश में ऐसा नहीं था कि किसी के पास छत नहीं थी। सबके पास छोटा या बड़ा मकान था। आपदा से प्रदेश में हजारों घर पूरी तरह से और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे, जो रहने लायक नहीं थे। जयराम ने कहा कि आपदा सरकार जल्द आपदा राहत दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed