{"_id":"662658d952f6e079180798c2","slug":"jairam-thakur-public-relations-campaign-in-siraj-assembly-constituency-jairam-thakur-on-pm-modi-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Politics: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- देश में मोदी के विकास की गारंटी, हिमाचल विकास करने वालों के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Politics: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- देश में मोदी के विकास की गारंटी, हिमाचल विकास करने वालों के साथ
Mon, 22 Apr 2024 06:04 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 22 Apr 2024 06:04 PM IST
सार
जिला मंडी के सिराज विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा विकास के संकल्प के साथ काम करती है। जो कहती है वह करके दिखाती है। भारत में विकास की एकमात्र गारंटी नरेंद्र मोदी हैं और हिमाचल विकास करने वालों के साथ है। इसके लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का जिम्मा देशवासियों ने उठाया है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
- फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत में विकास की एकमात्र गारंटी नरेंद्र मोदी हैं और हिमाचल विकास करने वालों के साथ है। कहा कि केंद्र ने दस सालों ऐसा कुछ कर दिखाया है जोकि आज तक नहीं हुआ। वह सिराज विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के संकल्प के साथ काम करती है। जो कहती है वह करके दिखाती है। विकास की गति आगे भी और तेज हो इसके लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का जिम्मा देशवासियों ने उठाया है। इस बार देश के कोने-कोने से चार सौ पार की आवाज आ रही है। हिमाचल ने भी इसी आवाज में अपनी आवाज मिलाकर अबकी बार चार की चार के संकल्प से आगे बढ़ रहा है।
'किसान, नारी, गरीब, युवा नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता'
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नारी, युवा, किसान और गरीब ही नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता हैं। देश को विकसित और आत्म निर्भर बनाने के लिए भाजपा संकल्पित है और उसके लिए ही अपना संकल्प पत्र लेकर आई है। तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने, किसानों के लिए कृषि के क्षेत्रों में सुधार से लेकर आय दोगुना करने और नई तकनीकी के साथ उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की योजनाएं किसानों के जीवन को बदल देंगी। पीएम सूर्य घर योजना एक करोड़ घरों को बिजली बिल फ्री घर के साथ फ्री ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन में बदल देगी। भारत आने वाले समय में ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक, फार्मा, फूड और इंफ्रास्ट्रक्चर के हब के रूप में स्थापित करेगा। जो भारत को विकसित बनाने के लिए आवश्यक है।