फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur met Manohar Lal Khattar, said- Congress govt stopped BJP's schemes

HP Politics: मनोहर लाल खट्टर से मिले जयराम ठाकुर, बोले-भाजपा की योजनाओं बंद रही कांग्रेस सरकार

Tue, 30 Jul 2024 05:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Jul 2024 05:48 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली में केंद्रीय विद्युत और आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से उनके आवास पर भेंट की।

विज्ञापन
Jairam Thakur met Manohar Lal Khattar, said- Congress govt stopped BJP's schemes
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली में केंद्रीय विद्युत और आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान हिमाचल के विकास संबंधित विषयों पर चर्चा की। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमकेयर, सहारा, सामाजिक पेंशन, गृहिणी सुविधा जैसी योजनाएं सुक्खू सरकार इसलिए बंद कर रही हैं कि यह योजनाएं भाजपा सरकार की ओर से शुरू की गई हैं। सुक्खू सरकार के सत्ता में आते ही हिमकेयर का पैसा रोका गया।

विज्ञापन


जिससे इलाज कर रहे अस्पतालों को एक समय बाद समस्या हुई और उन्होंने इलाज करना बंद कर दिया और लोग दर-दर भटकने को मजबूर हुए। अब सुक्खू सरकार ने हिमकेयर सुविधा को निजी अस्पतालों में बंद कर दिया है। सरकारी अस्पतालों में भी बकाया का भुगतान न होने की वजह से जरूरी सामानों की आपूर्ति रुकी है। बीमारी का इलाज जल्दी से जल्दी करवाना ही पड़ता है, इसलिए लोगों को अपनी कमाई खर्च करनी पड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed