फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam thakur lit a lamp in the name of Ram temple on his birthday, said Indians are eagerly waiting for 22 J

Shimla: जन्मदिन पर जयराम ने राम मंदिर के नाम पर जलाया दीपक, बोले- भारतवासियों को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार

Sat, 06 Jan 2024 07:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jan 2024 07:53 PM IST
सार

जन्मदिन के अवसर पर जयराम ठाकुर ने राम मंदिर के नाम पर एक दीपक भी प्रज्वलित किया। 

विज्ञापन
Jairam thakur lit a lamp  in the name of Ram temple on his birthday, said Indians are eagerly waiting for 22 J
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मनाया जन्मदिन। - फोटो : संवाद

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि 22 जनवरी का सभी भारतवासियों को बेसब्री से इंतजार है। भगवान राम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिन होगा। 500 साल के लंबे इंतजार के बाद यह शुभ घड़ी आई है। इस दिन भारत भर में दिवाली मनेगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता 22 जनवरी के दिन प्रधानमंत्री ने निर्देशानुसार अपने घर, स्थानीय मंदिरों में जाकर इस शुभ घड़ी का उत्सव मनाएंगे।

विज्ञापन


जयराम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आग्रह किया है कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या अवश्य आएं। इसके लिए अयोध्या में विकास के ऐतिहासिक काम हुए हैं। अयोध्या आज विश्व के मानचित्र पर एक वैश्विक शहर बन कर उभरा है। उन्होंने कहा कि देश भर में विकास के की नई गाथा लिखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश इस तीसरी बार भारी जनादेश के साथ प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों से भाजपा विजयी होगी। जयराम ने अपने जन्मदिन के पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, सहयोगियों, मित्रों, शुभचिंतकों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनता का शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन


जन्मदिन के अवसर पर जयराम ठाकुर ने राम मंदिर के नाम पर एक दीपक भी प्रज्वलित किया
जन्मदिन के अवसर पर जयराम ठाकुर ने राम मंदिर के नाम पर एक दीपक भी प्रज्वलित किया। भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक शिमला में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री सिकंदर कुमार, त्रिलोक कपूर और बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को तलवार भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed