फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam Thakur Leader of Opposition said where did Sukhu government startup scheme go

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- कहां गई सुक्खू सरकार की स्टार्टअप योजना

Mon, 17 Jun 2024 06:25 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 17 Jun 2024 06:25 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार की स्टार्टअप योजना का क्या हुआ।
 

विज्ञापन
Jairam Thakur Leader of Opposition said where did Sukhu government startup scheme go
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

 

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार की स्टार्टअप योजना का क्या हुआ। इस योजना का लाभ कब से युवाओं को मिलना शुरू होगा। चुनाव के समय कांग्रेस ने गारंटी दी थी कि सरकार बनने पर हर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए 10 करोड़ रुपये के हिसाब से 680 करोड़ रुपये के स्टार्टअप फंड का प्रबंध करेगी, जिससे युवा अपने लिए रोजगार के साधन जुटाए और अन्य लोगों को रोजगार भी दें। कांग्रेस के कई नेताओं ने इसके लिए चुनाव से पूर्व ही युवाओं से फॉर्म भी भरवा लिए थे। एक साल तक सरकार इस फंड के नाम पर खामोश रही।

'सुक्खू सरकार ने स्वावलंबन योजना को किया बंद' 
जयराम ने कहा कि सुक्खू सरकार ने भाजपा सरकार की ओर से शुरू की गई स्वावलंबन योजना को भी बंद कर दिया। बंद करने से पहले स्वीकृत योजनाओं का बजट भी जारी नहीं किया है। कुछ ऐसे भी युवा हैं, जिन्हें कुछ किस्तें मिली हैं, लेकिन बाकी की किस्तें नहीं दी जा रही हैं। पूर्व सरकार में स्वावलंबन योजना के तहत प्रदेश में कुल 721 करोड़ रुपये का निवेश हुआ।

विज्ञापन


'11 हजार 674 लोगों को रोजगार मिला'
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की ओर से इस योजना के तहत 200 करोड़ रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई। इसमें कुल 4377 इकाइयां मंजूर हुईं। इनसे 11 हजार 674 लोगों को रोजगार मिला। यदि इस योजना को राजनीतिक द्वेष की वजह से बंद नहीं किया होता तो प्रदेश में युवाओं को रोजगार के मौके मिलते। लेकिन सरकार की बदले की भावना से काम करने की वजह से युवाओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि इस समय मुख्यमंत्री सिर्फ मित्रों के भले के लिए काम कर रहे हैं। प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने की बजाय वह कैबिनेट रैंक देने और अपनी सरकार बचाने में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed