{"_id":"66433fac98e807e04902b61d","slug":"jairam-thakur-lashed-out-at-congress-said-sukhu-sarkar-s-film-flopped-within-15-months-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Politics: मंडी में गरजे जयराम ठाकुर, बोले- सुक्खू के करीबी ही कर रहे नेतृत्व परिवर्तन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Politics: मंडी में गरजे जयराम ठाकुर, बोले- सुक्खू के करीबी ही कर रहे नेतृत्व परिवर्तन का इंतजार
Tue, 14 May 2024 05:56 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 May 2024 05:56 PM IST
सार
जयराम ठाकुर ने कहा कि फ्लॉप डायरेक्टर वह नहीं, बल्कि सुक्खू हैं, जिनकी सरकार मात्र 15 माह में ही फ्लॉप हो गई। गई।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
- फोटो : संवाद
विस्तार
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर पलटवार किया है। उन्होंनेे कहा कि फ्लॉप डायरेक्टर वह नहीं, बल्कि सुक्खू हैं, जिनकी सरकार मात्र 15 माह में ही फ्लॉप हो गई। सुख की सरकार और व्यवस्था परिवर्तन की जो फिल्म सुक्खू बना रहे थे, वह बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है। जयराम मंडी में भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत के नामांकन के बाद सेरी मंच पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जयराम ने सीएम को सलाह दी कि आजकल जो उनके करीबी बने हैं, वहीं नेतृत्व परिवर्तन का इंतजार कर रहे हैं। इस बात के संकेत कांग्रेस हाईकमान ने भी दे दिए हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद नेतृत्व परिवर्तन तय है।
विज्ञापन
उन्होंने सीएम सुक्खू को ऐसे करीबियों से बचकर रहने की सलाह दी। पूर्व सीएम ने कहा कि आज विक्रमादित्य सिंह विजन की बड़ी-बड़ी बातें कह रहे हैं, बेहतर होता कि यह विजन उन्होंने अपने परिवार को दिया होता, जिन्होंने मंडी पर इतने लंबे समय तक राज किया है। आज मंडी की दशा कुछ और होती। कांग्रेस प्रत्याशी कैबिनेट में बैठकर मंडी के विकास को रोकने वाले निर्णयों पर हस्ताक्षर करते रहे। कहा कि मंडी आकर कांग्रेस के नेता जिस तरह से मंडी के मान-सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद यहां के लोगों से वोट की उम्मीद रख रहे हैं। मंडी को गाली देकर यहां के लोगों से वोट की उम्मीद रखना कांग्रेसी छोड़ दें। आज मंडी में भाजपा की ऐतिहासिक रैली ने कांग्रेस की चुनावी गाड़ी के टायर को पूरी तरह से पंक्चर कर दिया है। मौके पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रभारी व पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, सदर विधायक अनिल शर्मा, विधायक राकेश जम्वाल, विधायक प्रकाश राणा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन