फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam thakur govt launched powerful women scheme for school colleges

जयराम सरकार ने स्कूलों-कॉलेजों के लिए शुरू की ये योजना, विभाग करेंगे सहयोग

Tue, 04 Jun 2019 11:34 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jun 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Jairam thakur govt launched powerful women scheme for school colleges
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों-कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को महिला सशक्तीकरण का पाठ पढ़ाया जाएगा। जयराम सरकार ने प्रदेश में सशक्त महिला योजना को शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इस योजना को अमलीजामा पहनाने में कई महकमे एक साथ काम करेंगे। संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा ने सोमवार को सभी स्कूलों-कॉलेजों के प्रिंसिपलों और उपनिदेशकों को आदेश जारी किए हैं। निजी स्कूलों-कॉलेजों के प्रिंसिपलों से छात्राओं की संख्या का ब्योरा भी तलब किया गया है।
विज्ञापन

 

प्रार्थना सभा में चर्चा की जाएगी

सशक्त महिला योजना के तहत छात्राओं के व्यवहार में आ रहे बदलावों को लेकर सप्ताह में एक दिन प्रार्थना सभा में चर्चा की जाएगी। छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। छात्राओं की करियर काउंसलिंग की जाएगी।

स्वास्थ्य और आयुर्वेद विभाग द्वारा छात्राओं में खून की कमी की जांच की जाएगी। मासिक धर्म को लेकर छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। छात्राओं के लिए योगा की भी कक्षाएं लगाई जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को शिक्षित करने के लिए महिला सशक्त योजना शुरू की गई है।

स्कूलों-कॉलेजों की छात्राओं को भी जागरूक करना इस योजना का एक हिस्सा है। सरकारी और निजी स्कूलों के अलावा केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालयों में भी इस योजना को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed