फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam Thakur Dhartiputra Hoshiyar Singh is the face of Dehra will get blessings for the third time too

Jairam Thakur: 'देहरा का चेहरा हैं धरतीपुत्र होशियार सिंह, तीसरी बार भी मिलेगा आशीर्वाद'

Mon, 08 Jul 2024 07:00 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 08 Jul 2024 07:00 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने देहरा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर जमकर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने कहा कि धरतीपुत्र होशियार सिंह देहरा का चेहरा हैं और तीसरी बार भी जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा।

विज्ञापन
Jairam Thakur Dhartiputra Hoshiyar Singh is the face of Dehra will get blessings for the third time too
देहरा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार को देहरा में कहा कि धरतीपुत्र होशियार सिंह देहरा का चेहरा हैं और तीसरी बार भी जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा। मित्रों और परिवार को फायदा देने वाले मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता ने नकार दिया है। जयराम ने भ्रष्टाचार और माफिया को संरक्षण के आरोप लगाकर मुख्यमंत्री को जमकर घेरा।

विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार के मसले पर मुख्यमंत्री आखिर मौन क्यों हैं। उनकी खामोशी का क्या कारण है। प्रदेश में आए दिन घोटाले सामने आ रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। प्रदेश के लोग जानना चाहते हैं कि उनके होते हुए ये घोटाले कैसे हो रहे हैं। भ्रष्टाचारियों को, अपराधियों को, माफिया को किसका संरक्षण मिल रहा है। पुलिस उन पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। उपचुनाव में जनता भाजपा के तीनों प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएगी। दो-दो बार बिना किसी पार्टी के समर्थन के देहरा के मतदाताओं ने होशियार सिंह को विधानसभा पहुंचाया है। इसलिए मुख्यमंत्री देहरा के लोगों को डराने-धमकाने की भूल न करें। इन तीनों सीटों पर जीत से भाजपा का विधानसभा में संख्या बल बढ़ेगा।
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर और कांगड़ा के सबसे बड़े खनन माफिया कौन हैं और मुख्यमंत्री से उनके क्या संबंध हैं, यह पूरा प्रदेश जानता है। भाजपा मुख्यमंत्री से जानना चाहती है कि आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि दिसंबर 2022 में सरकार बनने के दो महीने के भीतर ही फरवरी 2023 में माइनिंग पॉलिसी बदली गई? जब प्रदेश में आपदा आई थी उस समय नादौन में किसका क्रशर चल रहा था। इस मौके पर उनके साथ विधायक विपिन सिंह परमार, पवन काजल और राकेश जम्वाल सहित स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed