फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam Thakur and other BJP leaders are meeting Union ministers as soon as Sukhu returns to Himachal

Himachal Politics: सीएम के हिमाचल लौटते ही केंद्रीय मंत्रियों से मिल रहे जयराम और अन्य भाजपा नेता, संयोग या...

Wed, 31 Jul 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 31 Jul 2024 04:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जिन केंद्रीय मंत्रियों से मिलने जा रहे हैं, भाजपा नेताओं का उन्हीं से मिलने जाना महज संयोग ही नहीं हो सकता है। कांग्रेस और भाजपा के इन दिग्गजों की इस दिल्ली दौड़ पर सबकी नजरें हैं। 

विज्ञापन
Jairam Thakur and other BJP leaders are meeting Union ministers as soon as Sukhu returns to Himachal
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ समय से चल रहे कांग्रेस और भाजपा के सियासी घमासान के बाद अब सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं में केंद्रीय मंत्रियों से मिलने की होड़ मच गई है। मुख्यमंत्री जिन केंद्रीय मंत्रियों से मिलने जा रहे हैं, भाजपा नेताओं का उन्हीं से मिलने जाना महज संयोग ही नहीं हो सकता है। इसके पीछे भी सियासत का नया खेल हो सकता है, इस पर सियासी विशेषज्ञ पहेलियां बूझ रहे हैं। विधानसभा उपचुनाव के निपटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उनके कई केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल लौटते ही हैं कि पीछे-पीछे भाजपा के नेताओं ने भी नई दिल्ली का रुख कर उन्हीं केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का सिलसिला शुरू का दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जगत प्रकाश नड्डा, नितिन गडकरी आदि से भेंट की तो उसके बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन अमित शाह और नितिन गडकरी से मिलने चले गए। नितिन गडकरी से सीएम की मुलाकात के वक्त उनके लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य भी उनके साथ थे। नई दिल्ली में सीएम ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर ली। उसके बाद चंडीगढ़ में भी प्रदेश में ऊर्जा से जुड़े मुद्दों पर मुलाकात की।

विज्ञापन

इस बीच उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी दिल्ली जाकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। अब यह संयोग ही है या फिर इसके पीछे भी कोई राजनीतिक शह और मात का खेल चल रहा है कि मंगलवार को नई दिल्ली जाकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी मनोहर लाल खट्टर से भेंट की। उन्होंने भी बयान जारी किया है कि प्रदेश के विकास पर बात की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक ओर जहां बार-बार नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर केवल राजनीति करने और हिमाचल के हितों की बात केंद्र में नहीं उठाने के आरोप लगा रहे हैं, वहीं जयराम ठाकुर और अन्य भाजपा नेता भी नई दिल्ली जाकर राजनीतिक संदेश दे रहे हैं। हालांकि, इस बार जयराम ठाकुर संगठन की एक बैठक में शामिल होने भी दिल्ली गए हैं। पर कांग्रेस और भाजपा के इन दिग्गजों की इस दिल्ली दौड़ पर सबकी नजरें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed