फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam counted Himachal govt achievements in front of pm Modi

मुख्यमंत्रियों की बैठक में जयराम ने मोदी के सामने गिनाईं हिमाचल सरकार की उपलब्धियां

Tue, 21 Jan 2020 04:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jan 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Jairam counted Himachal govt achievements in front of pm Modi
- फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात नई दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। राज्य सरकारों की ओर से क्रियान्वित की जा रहीं विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की। इनमें आयुष्मान भारत, पीएम किसान, व्यापार में सुगमता, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, पर्यटन, प्रशासनिक सुधार, नागरिक सेवाएं, जीएसटी एकत्रीकरण, निर्यात को प्रोत्साहन और श्रम सुधार आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि राज्य में हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 96,721 करोड़ निवेश के 703 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में 14 हजार करोड़ के निवेश वाले 240 एमओयू धरातल पर उतारे गए। 

विज्ञापन


हिम प्रगति पोर्टल से निवेशकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। कृषि और गैर कृषि उत्पादों के निर्यात को विशेष प्रयास किए हैं। इसकी निगरानी को अंतर विभागीय समिति बनाई है। कहा कि चंबा जिले के विकास को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी विकास कार्यों के निष्पादन का अनुश्रवण कर रही है। नीति आयोग ने अपनी रैंकिंग में चंबा को स्वास्थ्य क्षेत्र और पोषण में दूसरा स्थान दिया है। इस क्षेत्र को प्रोत्साहन को केंद्र ने भी तीन करोड़ रुपये दिए हैं। पीएम किसान योजना में पहले चरण में 8.11 लाख किसानों को सहायता दी है। 586 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से 525 को स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसे 12 केंद्रों में टेली मेडिसन सुविधा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और कई केंद्रीय मंत्री बैठक में उपस्थित थे। 

विज्ञापन

6.73 लाख डिजिटल राशन कार्ड बनाए

सीएम ने कहा कि जन मंच से लोगों को बेहतर सेवाएं देने में सहायता मिल रही है। इनमें अभी तक 6,73,961 डिजिटल राशन कार्ड बनाए हैं। बेटी है अनमोल योजना में 7868 पात्र कन्याओं को लाभान्वित किया है। 2,08,179 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, 72,397 महिलाओं को गृहिणी सुविधा योजना में लाभान्वित किया है।

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना में 31 दिसंबर, 2019 तक जन समस्याओं से जुड़ी 1,77,231 कॉलें प्राप्त हुईं। इनमें 83 प्रतिशत का समाधान कर लिया गया है। जयराम ने बताया कि वित्त वर्ष 2019-20 में पिछले वर्ष की तुलना में जीएसटी संग्रहण 24 प्रतिशत बढ़ा है। 

पर्यटन स्थलों पर जल क्रीड़ा को प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर जल क्रीड़ाओं को प्रोत्साहन देने और रज्जू मार्ग निर्मित करने के उद्देश्य 100 करोड़ के प्रावधान के साथ नई राहें नई मंजिलें योजना शुरू की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बनाने को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed