फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jail warden found guilty in ration scam solan himachal pradesh

राशन खरीद घोटाले में नपे जेल वार्डन, कारागार महानिदेशक ने की बड़ी कार्रवाई

Wed, 02 Jan 2019 01:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 02 Jan 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
jail warden found guilty in ration scam solan himachal pradesh
जेल महानिदेशक सोमेश गोयल

आरटीआई में खुलासे के बाद जिला कारागार सोलन में राशन की खरीद-फरोख्त घोटाले में संलिप्त मुख्य वार्डन पर गाज गिर गई है। करीब तीन साल पहले सूचना अधिकार के माध्यम से इस मामले का खुलासा हुआ था। जिसमें लाखों रुपये के राशन में धांधली के आरोप लगाए गए थे। सोलन जेल के मुख्य वार्डन पर फर्जी बिल प्रस्तुत करने का आरोप था। मामले में सोलन के आरटीआई कार्यकर्ता प्रेम सिंह टंगणियां ने बिल के संबंध में जानकारी मांगी थी, लेकिन बाद में जांच-पड़ताल में बिल फर्जी पाए गए।

विज्ञापन


जांच के लिए यह मामला सहायक आयुक्त को सौंपा गया, लेकिन बाद में मामला संगीन होने की वजह से इसकी जांच का जिम्मा पुलिस महानिदेशक को सौंपा गया। मामले की जांच में आरोपी मुख्य वार्डन पर लगाए गए सभी आरोप सही साबित हुए हैं। जांच पूरी होने के बाद वार्डन पर कार्रवाई करते हुए उसकी आगामी पांच साल तक सभी वेतन वृद्धियों रोक दी गई हैं। इस बारे में जेल के महानिदेशक सोमेश गोयल की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

सोलन में मामले पर कार्रवाई को आरटीआई कार्यकर्ता प्रेम सिंह टंगणियां ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में मिली जीत करार दिया है। उन्होंने बताया कि सोलन जेल में बड़े पैमाने पर राशन की खरीद-फरोख्त में धांधली हुई थी। इसकी जानकारी जब उन्हें मिली तो उन्होंने वर्ष 2015 में सूचना अधिकार के माध्यम से जेल में खरीदे जा रहे राशन की जानकारी मांगी। इस जानकारी में उन्हें बिल प्रस्तुत किए गए।

जब इन बिलों की उन्होंने रजिस्टर पर एंट्री जांची तो यह फर्जी पाए गए। इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से कर दी। इस दौरान करीब तीन साल चली जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों इस मामले में अब तक हुई कार्रवाई के संबंध में एक और आरटीआई मांगी थी। इसके जवाब में जेल महानिदेशक की ओर से उन्हें दी गई जानकारी में जेल वार्डन पर कार्रवाई का खुलासा किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरटीआई के माध्यम से भ्रष्टाचार उजागर करने का यह पहला मामला है जिस पर इतनी बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने आरटीआई के बाद हुए खुलासे और उस पर की गई कार्रवाई को सराहनीय कदम बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed