{"_id":"5ea1b92faab0cc716c365329","slug":"jail-if-assault-will-doctors-and-para-medical-staff-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ से मारपीट की तो होगी जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ से मारपीट की तो होगी जेल
Thu, 23 Apr 2020 09:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी सीताराम मरडी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी सीताराम मरडी ने कहा है कि अगर अब डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ किसी तरह की अभद्रता हुई तो ऐसा करने वाले सीधे जेल जाएंगे। डीजीपी ने कहा सरकार ने हाल ही में कानूनी में संशोधन किया है जिसके बाद अब जेल के साथ-साथ जुर्माना भी लगेगा। उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल में कोरोना को लेकर हालात संतोषजनक हैं, लेकिन एहतियात बरतना जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी को कोरोना कर्मवीरों का सम्मान करना चाहिए। इंदौर का उदाहरण देकर कहा कि जहां लोग पत्थर मारते हैं, वहां इस समय सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, बिलासपुर में कश्मीरी लेबरों के साथ हाथापाई की घटना की निंदा करते हुए मरडी ने कहा कि भारत सर्वधर्म सद्भाव का देश है। ऐसे में लोगों को इस तरह की कोई घटना नहीं करनी चाहिए और एक दूसरे की भावनाओं और धार्मिक आस्थाओं का पूरा सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन