फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jai Shree Ram Slogans on Joining of HPU Shimla VC Professor Sikander Kumar

वीसी सिकंदर कुमार के कुर्सी संभालते ही लगे 'जय श्रीराम' के नारे

Tue, 07 Aug 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 07 Aug 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Jai Shree Ram Slogans on Joining of HPU Shimla VC Professor Sikander Kumar

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार जैसे ही कुर्सी संभालने पहुंचे, वहां मौजूद कर्मचारियों ने जय श्रीराम के नारे लगाना शुरू कर दिया। वीसी प्रो. सिकंदर ने अपने कार्यालय पहुंचकर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की और अपनी मां का आशीर्वाद लेने के बाद कुर्सी संभाली। प्रो. सिकंदर ने समरहिल चौक पर बने मंदिर में माथा भी टेका।

विज्ञापन


उनसे पहले यहां फूल मालाएं लेकर पहुंचे शिक्षकों, गैर शिक्षकों, छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। सिकंदर की पत्नी और उनका परिवार भी विश्वविद्यालय पहुंचा था। इसके बाद रैली की शक्ल में पहुंचे कुछ कर्मचारियों की ओर से लगाए गए जय श्रीराम और सिकंदर को जय श्रीराम के नारों से कैंपस गूंज उठा। 
विज्ञापन


कुलपति को बधाई देने के लिए नगर निगम की मेयर कुसुम सदरेट और कई पार्षद भी उनके कार्यालय पहुंचे। कुलपति ने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे मिलकर आगे बढ़ने का प्रयास करें और विश्वविद्यालय को ए से और बेहतर ग्रेड दिलाने के लिए काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्साह में कर्मियों ने लगाए हैं नारे

Jai Shree Ram Slogans on Joining of HPU Shimla VC Professor Sikander Kumar

प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि उनके स्वागत में कर्मचारियों ने खुशी और भावनाओं में बह कर जय श्रीराम के नारे लगा दिए होंगे, यह पूरी तरह से भावनात्मक पहलू है। भविष्य में ऐसा परिसर में नहीं होगा। उन्होंने कहा वह भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष का पद एक माह पूर्व त्याग चुके हैं।

पूर्व कुलपति से की मुलाकात- विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार संभालने के बाद प्रो. सिकंदर कुमार ने पूर्व कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी से शिष्टाचार भेंट की। वह इन दिनों शिमला आए हुए हैं। इस मुलाकात के दौरान पूर्व कुलपति ने उन्हें पदभार संभालने पर बधाई दी और नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed