फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jagat Negi said- There is no restriction of any kind on the growers regarding the purchase and sale of apples

Himachal: जगत नेगी बोले- सेब की खरीद-बिक्री को लेकर बागवानों पर किसी भी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं

Tue, 17 Jun 2025 05:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Jun 2025 05:50 PM IST
सार

राज्य सरकार की ओर से सेब की खरीद-बिक्री को लेकर बागवानों पर किसी भी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है।

विज्ञापन
Jagat Negi said- There is no restriction of any kind on the growers regarding the purchase and sale of apples
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से सेब की खरीद और बिक्री को लेकर बागवानों पर किसी भी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है। उन्होंने उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा जा रहा है कि बागवानों को बगीचों में सेब बेचने पर जुर्माना लगेगा। मंत्री ने कहा कि बागवान अपना सेब चाहे तो मार्केट यार्ड में बेचें, सीधे आढ़तियों को बेचें या अपने बगीचों से ही बेचें, उन पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

विज्ञापन

मंत्री ने यह भी बताया कि बागवानों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए जो आढ़ती मार्केट यार्ड में काम कर रहे हैं या मार्केट यार्ड के बाहर शेड में काम कर रहे हैं, उन सभी को अपना लाइसेंस प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। जो आढ़ती सीधे बागवानों के बगीचे से सेब खरीदते हैं, उन्हें भी अपना सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त लाइसेंस दिखाना होगा। यह कदम बागवानों को ऐसे लोगों के जाल में फंसने से बचाने के लिए उठाया गया है जो बाद में भुगतान नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी सेब पर टैरिफ शून्य करने की तैयारी में केंद्र सरकार: नेगीइस दौरान सबसे बड़ी चिंता केंद्र सरकार की ओर से अमेरिकी सेब के आयात पर टैरिफ शुल्क को लेकर जताई गई। मंत्री ने कहा कि पहले अमेरिकी सेब पर 75 प्रतिशत टैरिफ थी, जिसे घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया था। अब खबरें आ रही हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा पद संभालने के बाद नीति आयोग में अमेरिकी सेब पर टैरिफ को शून्य करने का फैसला किया गया है।
 

विज्ञापन

यूनिवर्सल कार्टन को सख्ती से लागू किया जाएगा
इस फैसले को लेकर सभी हितधारकों ने एकमत से गहरी चिंता व्यक्त की। उनका मानना है कि टैरिफ शून्य होने से अमेरिका से आने वाले सेब पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, जिससे हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड जैसे सेब उत्पादक राज्यों के बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। पिछली बार की तरह इस बार भी यूनिवर्सल कार्टन को सख्ती से लागू किया जाएगा और सेब की बिक्री वजन के अनुसार ही होगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि कोई आढ़ती अधिकतम सीमा से अधिक वजन का कार्टन लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 

'भाजपा के कार्यकर्ता फैला रहे अफवाह'
मंत्री ने भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं की ओर से फैलाई जा रही अफवाहों की कड़ी निंदा की। मंत्री ने आरोप लगाया कि ये अफवाहें केंद्र सरकार की ओर से अमेरिकी सेब पर टैरिफ शून्य करने के फैसले को छिपाने के लिए फैलाई जा रही हैं। उन्होंने बागवानों से ऐसी अफवाहों से बचने का आग्रह किया और दोहराया कि कांग्रेस सरकार और उसकी विचारधारा हमेशा बागवानों के साथ खड़ी है। बागवानों से अपील की गई है कि वे भ्रामक प्रचार से बचें और सरकार द्वारा दिए गए स्पष्ट निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed