{"_id":"66a230c1531d67b30a046528","slug":"jachh-s-aditi-kaundal-became-nursing-lieutenant-in-indian-army-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: जाच्छ की अदिति कौंडल भारतीय सेना में बनीं नर्सिंग लेफ्टिनेंट, गुवाहाटी में देंगी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: जाच्छ की अदिति कौंडल भारतीय सेना में बनीं नर्सिंग लेफ्टिनेंट, गुवाहाटी में देंगी सेवाएं
Thu, 25 Jul 2024 04:33 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 25 Jul 2024 04:33 PM IST
सार
कांगड़ा जिले के उपमंडल नूरपुर के अंतर्गत आते क्षेत्र जाच्छ की बेटी अदिति कौंडल ने सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र के नाम को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
अदिति कौंडल भारतीय सेना में बनीं नर्सिंग लेफ्टिनेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल नूरपुर के अंतर्गत आते क्षेत्र जाच्छ की बेटी अदिति कौंडल ने सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र के नाम को गौरवान्वित किया है। अदिति 5 अगस्त से सेना में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में गुवाहाटी में अपनी सेवाएं देंगी। अदिति की प्रारंभिक शिक्षा आधुनिक पब्लिक स्कूल जसूर में हुई है। जबकि 12वीं की परीक्षा हंसराज महिलाविद्यालय जालंधर से पास करने के बाद सत्यम कॉलेज ऑफ नर्सिंग रैत से उन्होंने बीएससी नर्सिंग की परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन
इससे पहले अदिति स्वास्थ्य खंड कार्यालय नूरपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में कार्यरत थीं। अब अदिति ने प्रतिष्ठित सेना नर्सिंग लेफ्टिनेंट की परीक्षा उत्तीर्ण की है और सेना में जाने के अपने सपने को साकार किया। अदिति के पिता कपिल चौधरी जल शक्ति विभाग से वर्क इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि माता सरिता गृहिणी हैं। अदिति का एक छोटा भाई है, जो वानिकी में स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। अदिति के पिता ने बताया कि अदिति शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं और वह कुछ हटकर करना चाहती थीं। उन्होंने बेटी की उपलब्धि को हर्ष का विषय बताया।
विज्ञापन