फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jabna chauhan of himachal will gave tips on women Empowerment in big b Kirori Mal College

बिग-बी के कॉलेज में महिला सशक्तीकरण की अलख जगाएंगी देश की सबसे युवा प्रधान

Thu, 07 Mar 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: ashok chauhan Updated Thu, 07 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
jabna chauhan of himachal will gave tips on women Empowerment in big b Kirori Mal College

 मंडी के एक छोटे से गांव थरजून से नशे के खिलाफ आवाज उठाकर 22 साल की उम्र में देश की सबसे युवा प्रधान बनीं जबना चौहान सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के कॉलेज में महिला सशक्तीकरण की अलख जगाएंगी। करोड़ीमल कॉलेज दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध कॉलेजों में से है।

विज्ञापन


अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी इसी कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की है। अब जबना चौहान इस कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को महिला सशक्तीकरण पर अपने अनुभव साझा करेंगी। 
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन ने जबना चौहान को 7 मार्च को आमंत्रित किया है। जबना ने बताया कि देश की सबसे युवा प्रधान बनने तक उन्होंने कई अनुभव प्राप्त किए हैं। वह विद्यार्थियों को भी इससे अवगत करवाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब तक वह देश की कई नामी हस्तियों के साथ महिला सशक्तीकरण के मंच साझा कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को अपने कर्तव्यों और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य किए हैं।

देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं में नाम दर्ज 

jabna chauhan of himachal will gave tips on women Empowerment in big b Kirori Mal College

जबना ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान को महिलाओं के लिए एक बहुत ही सराहनीय कदम बताया। मंडी की जबना चौहान का नाम देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं में दर्ज है।

पंचायत में सराहनीय कार्य और महिला सशक्तीकरण के लिए जबना चौहान को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, फिल्म निदेशक नंदिता दास, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित देश की कई नामी हस्तियां सम्मानित कर चुकी हैं।

जबना अब तक सिने तारिका रेखा, तनुश्री दत्ता, रानी मुखर्जी सहित देश की कई अन्य हस्तियां के साथ महिला सशक्तीकरण पर अपने अनुभव साझा कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed