फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ITI admission strat in shimla

आईटीआई शिमला में इस बार 15 ट्रेड में दिया जाएगा प्रवेश

Thu, 05 Aug 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
ITI admission strat in shimla
अभ्यर्थी 16 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, फार्म भरने में अभ्यर्थियों की मदद करेगा संस्थान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कौशल विकास की लिहाज से प्रशिक्षण को लेकर अहम माने जाने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों (आईटीआई) में विभिन्न ट्रेडों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
आईटीआई शिमला के महिला और पुरुष दोनों आईटीआई में इस बार 15 ट्रेडों में ही प्रवेश मिलेगा। प्रवेश की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। अभ्यर्थी www.hptechboard.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने में संस्थान भी मदद कर रहा है। आईटीआई शिमला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेंद्र मेहता ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। इसके लिए छात्र कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद प्रदेश स्तर पर मेरिट तैयार होगी और सीट आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार आईटीआई शिमला में मोटर मैकेनिक और इलैक्ट्रीशियन के दो वर्षीय कोर्स का बैच नहीं बैठेगा। यह एक साल के अंतराल के बाद बैठता है। इसके अलावा पुरुष आईटीआई में ड्रॅाफ्ट्समैन की 26, आईटी की दो यूनिट को 52 सीटें, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग की 26, टर्नर के ट्रेड में 16, बेल्डर में दो यूनिट में 42, प्लंबर में 26, स्टेनोग्राफी इंग्लिश में 26, फीटर में 21, स्टेनों हिंदी में 26, फूड एंड वेबवरेजिज होटल मैनेजमेंट में 24 सीटें भरी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा महिला आईटीआई में कटिंग एंड स्वींग और एंब्रायडरी की 20-20 सीटें, स्टेनो हिंदी में 26 सीट का बैच भरा जाएगा। इसके अलावा कंप्यूटर आपरेटिंग एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट कोपा की 26 सीटों का बैच भरा जाएगा। मेहता ने कहा कि निदेशालय तकनीकी व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने सत्र 202-22 के लिए अपनी वेबसाइट www.hptechboard.com पर आईटीआई में प्रवेश के लिए प्रोस्पेक्टस तथा प्रवेश संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाई है। इसमें पहले राउंड का सीट आवंटन 24 अगस्त को, दूसरे राउंड का 28 अगस्त और तीसरे दौर का सीट आवंटन दस नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed