फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ITBP posted ASI Vinod Kumar immersed in Panchtatva, elder son lit the funeral pyre saying my father amar rahe

Himachal: आईटीबीपी जवान विनोद को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, बेटे शुभम ने दी मुखाग्नि

Sat, 14 Dec 2024 09:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Dec 2024 09:46 PM IST
सार

कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के बगली गांव के निवासी आईटीबीपी जवान विनोद कुमार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन
ITBP posted ASI Vinod Kumar immersed in Panchtatva, elder son lit the funeral pyre saying my father amar rahe
आईटीबीपी जवान विनोद कुमार पंचतत्व में विलीन - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के बगली गांव के निवासी आईटीबीपी जवान विनोद कुमार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में जिला प्रशासन के अधिकारियों, नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग उमड़े। सभी ने जवान को श्रद्धांजलि देकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। विनोद कुमार (47) आईटीबीपी में एएसआई के पद पर गुवाहाटी में तैनात थे। बुधवार रात को अचानक ह्रदयघात के कारण उनका निधन हो गया था। शनिवार सुबह शव के घर पहुंचते ही उनकी पत्नी पवनेश देवी और दोनों बेटे सक्षम और शुभम बेसुध हो गए। परिजनों के बीच मची चीख-पुकार का दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन




आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगे से ढकी विनोद कुमार की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर और सलामी देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। विनोद का अंतिम संस्कार बगली स्थित मोक्षधाम पर किया गया, जहां उनके बड़े बेटे शुभम ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पैरामिलिट्री के जवानों ने उन्हें सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रशासन की ओर से भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर एसडीएम संजीव भोट, विधायक सुधीर शर्मा, और कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी सहित सैकड़ों लोग नम आंखों से विनोद को विदाई देने पहुंचे।
विज्ञापन


धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने दिवंगत विनोद के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घोषणा की कि उनके घर जाने वाले रास्ते पर विनोद के नाम का प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। एसडीएम संजीव भोट ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से उनके परिवार को 25 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed