फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Italian pear carman knocks at fruit markets, sells box for Rs 1200

इटालियन नाशपाती कारमैन ने फल मंडियों में दी दस्तक, 1200 रुपये में बिका बॉक्स

Tue, 07 Jul 2020 05:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुफरी (शिमला)
अमर उजाला नेटवर्क, कुफरी (शिमला) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jul 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
Italian pear carman knocks at fruit markets, sells box for Rs 1200
इटालियन नाशपाती कारमैन - फोटो : google

हिमाचल की फल मंडियों में अब टाइडमैन और रेड जून सेब के बाद नाशपाती की विदेशी किस्में भी पहुंचनी शुरू हो गई हैं। बागवानों को इसके बेहतर दाम मिल रहे हैं। सोमवार और मंगलवार को  कोटखाई के निचले और मध्यम क्षेत्रों से विदेशी किस्मों की नाशपाती मंडी में दस्तक दी। ठियोग की पराला फल मंडी मे नाशपाती की इटालियन किस्म की कारमैन नाशपाती के बॉक्स के दाम 1200 रुपये बागवानों को मिले। 

विज्ञापन


कोटखाई क्षेत्र के पजोल के बागवान प्रताप चौहान ने बताया है कि कारमैन पीयर के एक बक्से का वजन 9 किलोग्राम था। पराला फल मंडी के प्रधान अनूप चौहान ने बताया कि नाशपाती की हाफ रेड किस्म के साथ ही मंडी में इटालियन पीयर कारमैन भी आ गई है। इसका केवल 9 किलो का बॉक्स 1200 रुपये तक बिक रहा है।
विज्ञापन


इटली से पांच साल पहले आई यह किस्म कारमैन इटालियन किस्म की नाशपाती है और पांच साल पहले ही हिमाचल मे आई। हिमाचल में पैदा होने वाली नाशपाती में सबसे पहले तैयार हो जाती है। यह मुख्य रूप से कोटखाई, कोटगढ़, चौपाल, कुमारसैन और ठियोग के इलाकों में कई प्रगतिशील बागवानों इसे उगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाफ रेड पीयर 3000 तो 1800 बिका टाइडमैन
आढ़ती सुशील ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को हाफ रेड किस्म की नाशपाती 3000 रुपये और टाइडमैन सेब 1800 रुपये पेटी की दर से बिका। इसके अलावा रेड जून और समर क्वीन किस्म का सेब 600 से 700 रुपये प्रति पेटी बिका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed