फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   It will be easy to get water connection in rural areas of Himachal, know what is the process now

Himachal News: हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का कनेक्शन लेना होगा आसान, जानें अब क्या है प्रक्रिया

Mon, 11 Nov 2024 11:31 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Nov 2024 11:31 AM IST
सार

सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के नए कनेक्शन के आवेदन की प्रक्रिया को सरल कर दिया है। अब उपभोक्ता ऑनलाइन कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
It will be easy to get water connection in rural areas of Himachal, know what is the process now
पानी का कनेक्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के नए कनेक्शन के आवेदन की प्रक्रिया को सरल कर दिया है। अब उपभोक्ता ऑनलाइन कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकेंगे। शपथपत्र भी ऑनलाइन अपलोड होगा। लोगों को कनेक्शन के लिए कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उपभोक्ताओं को आधार कार्ड की कॉपी, फोन नंबर और स्थायी पते का प्रूफ देना अनिवार्य होगा। अगर कोई किरायेदार पानी का कनेक्शन लेना चाहता है तो ऐसी स्थिति में भवन मालिक का एनओसी जरूरी होगा। इससे पहले नए कनेक्शन लेने के लिए लोगों को कार्यालय जाकर यह प्रक्रिया पूरी होनी होती थी। इसके बाद ही जूनियर इंजीनियर मौके का मुआयना करते थे। प्रदेश सरकार ने हाल ही में ग्रामीण उपभोक्ताओं से भी पानी का शुल्क लेने का फैसला लिया है। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को पानी निशुल्क दिया जा रहा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Mandi: हाॅस्टल में नर्सिंग छात्रा की मौत पर हत्या का केस दर्ज, जानें पूरा मामला
विज्ञापन


इसमें होटल, होम स्टे और संपन्न लोग भी शामिल थे। अब सरकार ने गरीब लोगों को ही निशुल्क पानी देने का फैसला लिया है। हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी व्यावसायिक गतिविधियां होंगी, उन्हें कामर्शियल कनेक्शन मिलेगा। उपभोक्ताओं को पाइपलाइन बिछाने की अनुमति देने के लिए भू-स्वामियों से लेनी होगी। इसके अलावा घर के साथ खाली जमीन से अन्य लोगों को पानी का कनेक्शन देने के लिए बिछाई जाने वाली पाइपलाइन में भी आनाकानी नहीं करनी पड़ेगी। उल्लेखनीय है कि जल शक्ति विभाग को क्षेत्र में पानी के पाइप बिछाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। अपने घर तक पानी के पाइप बिछने के बाद अन्य उपभोक्ताओं के कनेक्शन देने में लोग आनाकानी करते हैं। इससे विभाग और उपभोक्ताओं को दिक्कतें पेश आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑर्गेनिक मक्की आटे के दाम सरकार करेगी तय
उधर, किसानों के खरीदी जा रही ऑर्गेनिक मक्की के आटे के दाम सरकार तय करेगी। इसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने कृषि विभाग को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को सरकार से मंजूरी मिलने के बाद दाम तय होंगे। प्रदेश में ‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान’ योजना के तहत प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की को खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि कुल्लू, शिमला और चंबा के किसानों से 18 नवंबर से मक्की खरीदने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्राकृतिक खेती विंग के अनुसार इस मक्की से आटा तैयार कर सिविल सप्लाई कारपोरेशन के डिपुओं में बेचा जाएगा। आटा एक और पांच किलो की पैकिंग में उपलब्ध होगा। सरकार ने किसानों से 30 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से किसानों से मक्की खरीदी है। खाद्य नागरिक आपूर्ति निदेशक राम गौतम ने बताया कि ऑर्गेनिक मक्की के दाम को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed