{"_id":"6731909a39f2165f100a3625","slug":"murder-case-registered-on-death-of-nursing-student-in-hostel-know-the-whole-matter-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: हाॅस्टल में नर्सिंग छात्रा की मौत पर हत्या का केस दर्ज, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: हाॅस्टल में नर्सिंग छात्रा की मौत पर हत्या का केस दर्ज, जानें पूरा मामला
Mon, 11 Nov 2024 10:38 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Nov 2024 10:38 AM IST
सार
सुंदरनगर के एक निजी नर्सिंग शिक्षण संस्थान की छात्रा की हॉस्टल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर हुई मौत मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हत्या(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर के एक निजी नर्सिंग शिक्षण संस्थान की छात्रा की हॉस्टल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर हुई मौत मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले पुलिस की जांच से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने 8 नवंबर को प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। पुलिस धारा 194 के तहत जांच कर रही थी। परिजनों ने संदेह जताया था कि उनकी बेटी की गिरने से मौत नहीं हुई है, बल्कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
बालीचौकी तहसील के गुराण गांव की छात्रा 23 अक्तूबर की रात करीब एक बजे रहस्यमय परिस्थितियों में हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिर गई थी। छात्रा के पिता भगत राम ने मांग की है कि बेटी के कमरे में रहने वाली सहयोगी छात्राओं से पूछताछ की जाए, तभी मौत का राज खुलेगा। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि परिजनों के आरोपों पर भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन