फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   It is unfortunate to forget the death anniversary of Dr. Parmar: Nanda

डॉ. परमार की पुण्यतिथि भूलना दुर्भाग्यपूर्ण : नंदा

Sat, 02 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
It is unfortunate to forget the death anniversary of Dr. Parmar: Nanda
शिमला। हिमाचल निर्माता एवं प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि पर राज्य सरकार की ओर से कोई औपचारिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। इसको लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार की आलोचना की है। भाजपा नेता एवं मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस महापुरुष ने हिमाचल को पहचान दिलाई उसी को आज कांग्रेस सरकार भूल गई है। उन्होंने कहा कि डॉ. परमार का 2 मई 1981 को निधन हुआ था और वर्ष 1984 में शिमला के रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा स्थापित की गई थी। तबसे हर वर्ष उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर सरकारी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इसमें मुख्यमंत्री, मंत्री, विभिन्न दलों के नेता और अधिकारी उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते थे लेकिन इस बार कांग्रेस सरकार की ओर से कोई आयोजन न किया जाना उनके प्रति अनादर को दर्शाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article