{"_id":"5a4ce4554f1c1b9b518b4bf2","slug":"israeli-citizen-found-dead-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला इस्राइली नागरिक का शव, एक माह पहले कैफे में रख गया था सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में मिला इस्राइली नागरिक का शव, एक माह पहले कैफे में रख गया था सामान
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 04 Jan 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक नगरी मणिकर्ण के साथ लगते कंडीनाला नामक स्थान पर एक इस्राइली नागरिक का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेज दिया है। इस्राइली दूतावास को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मणिकर्ण चौकी प्रभारी एएसआई नंदलाल ठाकुर ने कहा कि इस्राइली पर्यटक छह दिसंबर को कसोल से ग्राहण की ओर निकला था। वह अपने सामान से भरे बैग को कसोल स्थित एक कैफे में रखकर गया था।
विज्ञापन
विदेशी ने कैफे वालों से एक माह बाद लौटने की बात कही थी, लेकिन बुधवार को किसी राहगीर ने उसका शव ग्राहण गांव के साथ कंडीनाला में देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची मणिकर्ण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। विदेशी के पास से किसी तरह के कागज नहीं मिले हैं। विदेशी का मुंह एक तरफ से किसी जंगली जानवर की ओर से नोचा गया है।
अब पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है। इससे ही विदेशी की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
उधर, एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने इस्राइली दूतावास को इसकी सूचना दे दी है। वीरवार को दूतावास की एक टीम कुल्लू पहुंच रही है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।