{"_id":"64d382a8bb2cab51a903e56a","slug":"ishita-won-silver-medal-in-science-olympiad-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: साइंस ओलंपियाड में इशिता ने जीता सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: साइंस ओलंपियाड में इशिता ने जीता सिल्वर मेडल
Wed, 09 Aug 2023 05:43 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Aug 2023 05:43 PM IST
सार
घुमारवीं में सातवीं कक्षा में पढ़ रही इशिता ने साइंस ओलंपियाड में सिल्वर मेडल जीता है। विभिन्न विषयों की लिखित परीक्षा में उत्तरी भारत क्षेत्र (हिमाचल, जम्मू कश्मीर और लद्दाख) में इशिता ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
साइंस ओलंपियाड में इशिता ने जीता सिल्वर मेडल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिम सर्वोदय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं में सातवीं कक्षा में पढ़ रही इशिता ने साइंस ओलंपियाड में सिल्वर मेडल जीता है। विभिन्न विषयों की लिखित परीक्षा में उत्तरी भारत क्षेत्र (हिमाचल, जम्मू कश्मीर और लद्दाख) में इशिता ने दूसरा स्थान हासिल किया है। परीक्षा साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई। इस उपलब्धि के लिए छात्रा को स्कूल में सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
फाउंडेशन और प्रबंधन ने छात्रा को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 2,500 रुपये और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। प्रधानाचार्य राजेश गर्ग ने छात्रा और उसके अभिभावकों को बधाई दी। प्रबंध निदेशक नीलम महाजन ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाती जाती हैं। मौके पर कमल महाजन, ऋचा महाजन, विमल महाजन, राधा महाजन, संगीता शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन