{"_id":"5cd193f7bdec22072c330db1","slug":"isc-result-2019-interview-of-isc-12th-topper-yash-gupta","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICSE, ISC Result 2019: यश गुप्ता ने देश में हासिल किया तीसरा स्थान, बने हिमाचल टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ICSE, ISC Result 2019: यश गुप्ता ने देश में हासिल किया तीसरा स्थान, बने हिमाचल टॉपर
Tue, 07 May 2019 09:41 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 May 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
यश गुप्ता को मीठाई खिलाते अभिभावक
- फोटो : अमर उजाला
सीआईएससीई की ओर से घोषित आईएससी 12वीं की परीक्षा में सोलन के दयानंद आदर्श विद्यालय के यश गुप्ता ने हिमाचल में पहला और देश में तीसरा स्थान पाया है। यश गुप्ता सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सहित गुरुजनों को दे रहे हैं।
विज्ञापन
माता डॉ. गूंजन गुप्ता सोलन के एक निजी विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। पिता डॉ. क्षितिज गुप्ता दिल्ली अपोलो ग्रुप के साथ कार्यरत हैं। बातचीत में यश ने बताया कि वे सोशल मीडिया से दूर रहते हैं।
विज्ञापन
सुबह और शाम दस घंटे पढ़ाई करते हैं। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि परीक्षा परिणाम इतना बेहतरीन रहेगा। वे कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्हें 500 में से 497 अंक प्राप्त हुए हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य उषा मितल कहा कि यश ने स्कूल का नाम देश भर में चमकाया है।
विज्ञापन