फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Iron and calcium flour available in depots now, now got ration anywhere

अब किसी भी डिपो से ले सकेंगे सस्ता राशन, सीएम जयराम ने अपने जन्मदिन पर शुरू कीं दो योजनाएं

Mon, 06 Jan 2020 06:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Jan 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Iron and calcium flour available in depots now, now got ration anywhere
फाइल फोटो

हिमाचल में सस्ते राशन की दुकानों (डिपुओं) में आयरन, कैल्शियम वाला फोर्टिफाइड आटा मिलना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने जन्मदिन पर सोमवार को इस योजना की शुरुआत की। सीएम ने राशनकार्ड पोर्टिबिलिटी योजना का भी शुभारंभ किया। प्रदेश के लोग अब किसी भी डिपो में जाकर एटीएम की तर्ज पर अपने राशनकार्ड का इस्तेमाल कर सस्ता राशन ले सकेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोमवार को साढ़े 11 बजे ब्रॉकहास्ट डिपो से दोनों योजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने प्वाइंट आफ सेल (पॉस) मशीन पर बिल काटा और अन्य डिपो से आए दयानंद को साढ़े 12, एनएफएसए से लायक राम को साढ़े 15 किलो और एपीएल परिवार की लता को साढ़े 12 किलो आटे की छोटी बोरी थमाकर योजनाओं की शुरुआत की। सीएम ने कहा कि राशनकार्डों को डिजिटाइज करने के बाद ही यह सुविधा शुरू हो पाई है। 
विज्ञापन


18.5 लाख परिवार डिपुओं से लेते हैं राशन 
प्रदेश में 12.5 लाख एपीएल जबकि छह लाख बीपीएल परिवार हर महीने डिपुओं से सस्ता राशन लेते हैं। प्रति राशनकार्ड एपीएल परिवारों को हर महीने 12.5 तो बीपीएल परिवारों को 15.5 किलो आटा दिया जाता है। इसके अलावा पसंद की तीन दालें, दो लीटर तेल, नमक, चीनी और चावल सब्सिडी पर दिए जाते हैं। आटा और चावल केंद्र जबकि अन्य सस्ता राशन राज्य सरकार मुहैया कराती है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर  ओक ओवर मेें चला बधाइयों का दौर 

Iron and calcium flour available in depots now, now got ration anywhere

सीएम जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर ओक ओवर शिमला में बधाइयां देने वालों का तांता लग गया। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में नेताओं, अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों की सोमवार को सुबह ही खूब भीड़ रही। इस मौके पर मिलने वाले सीएम को पुष्पगुच्छ और मिठाइयां भेंट करते रहे। अपने 55वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर भी सीएम के साथ उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने 55वें जन्मदिवस पर दिन की शुरुआत ओक ओवर में पूजा-पाठ कर की। इसके बाद उन्होंने केक भी काटा। इस बीच सीएम जयराम ठाकुर को बधाइयां देने के लिए मंत्रियों, विधायकों, भाजपा नेताओं, कार्यकताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों की लाइन लग गई। मुख्यमंत्री ने रिज पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। आईजीएमसी और दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भी गए।

मुख्यमंत्री ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला में लंगर में भी सेवा दी। मुख्यमंत्री ने हर डिपो से राशन ले जा पाने वाली योजना की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने माईजीओवी वेबपोर्टल का लोकार्पण किया। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 कार्यालय जाकर भी वहां शिकायतों के निपटारे का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर भी वितरित कीं।

नेता को जल्दी ओक ओवर पहुंचाने के लिए ड्राइवर ने बजाया हूटर 
एक नेता को बधाइयां देने जल्दी ओक ओवर पहुंचाने के लिए उनके ड्राइवर ने हूटर बजा दिया। यह हूटर ओक ओवर के बाहर बजाया गया। कुछ सुरक्षाकर्मी इसकी हूटर के बजने की टोह लेने लगे तो बताया गया कि यह झंडीवाली गाड़ी थी। प्रदेश में मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों की गाड़ियों में भी हूटर बजाए जाने प्रतिबंधित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed