फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPS officers transferred in Himachal Pradesh, SPs of several districts also changed; see the complete list her

Himachal: हिमाचल में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, चार जिलों के एसपी भी बदले, यहां देखें पूरी सूची

Thu, 05 Feb 2026 09:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Feb 2026 09:54 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर शाम आईपीएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
IPS officers transferred in Himachal Pradesh, SPs of several districts also changed; see the complete list her
आईपीएस अफसरों के तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों पर हिमाचल राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए गुरुवार को 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश के कई जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं और कई अधिकारियों को पदोन्नत कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तैनाती का इंतजार कर रहे अभिषेक दुल्लर को पुलिस महानिरीक्षक संचार और तकनीकी सेवाएं के पद पर तैनात किया गया है। वहीं डीके चौधरी को  पुलिस महानिरीक्षक सशस्त्र पुलिस एवं प्रशिक्षण डरोह लगाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक विजिलेंस बिमल गुप्ता को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। डीआईजी सौम्या सांबशिवन (उत्तरी रेंज)  पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह के प्रिंसिपल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। रोहित मालपानी को उप पुलिस महानिरीक्षक साइबर क्राइम शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

 गौरव सिंह एसपी शिमला
डॉ. रमेश चंद्र छाजटा एसपी (लीव रिजर्व) को उप महानिरीक्षक पुलिस, जेल और सुधार सेवाएं नियुक्ति किया है।  एसपी स्पेशल टास्क फोर्स मंडी का अतिरिक्त प्रभार देख रहे देवाकर शर्मा को उप महानिरीक्षक इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी, धर्मशाला नियुक्त किया गया है। एसपी सोलन गौरव सिंह को अब पुलिस अधीक्षक शिमला लगाया गया है। साक्षी वर्मा को पुलिस अधीक्षक राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मंडी नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) अरविंद चौधरी को कमांडेंट, चौथी इंडियन रिजर्व बटालियन जंगलबेरी के पद पर तैनात किया गया है। वह पुलिस अधीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स मंडी जोन के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। संदीप कुमार भारद्वाज को राज्यपाल के एडीसी के रूप में नियुक्त किया गया है। सचिन हीरेमठ को अब पुलिस अधीक्षक ऊना नियुक्त किया गया है। तिरुमलाराजू एसडी वर्मा को पुलिस अधीक्षक सोलन नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार होंगे एसपी मंडी
उधर, एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी की सेवाओं को डीआईजी पद पर पदोन्नत होने पर तत्काल प्रभाव से कार्मिक विभाग के अधीन किया गया है। एसपी ऊना अमित यादव को तुरंत पुलिस मुख्यालय, शिमला रिपोर्ट करने को कहा गया है। एचपीएस अधिकारी विनोद कुमार-1 को पुलिस अधीक्षक मंडी नियुक्त किया है। इसी तरह उप महानिरीक्षक इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी धर्मशाला रमन शर्मा तत्काल पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed