{"_id":"642ebcdabd0285ca87043f84","slug":"ipl-dalai-lama-can-come-to-watch-the-match-at-dharamshala-stadium-hpca-will-invite-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: धर्मशाला स्टेडियम में मैच देखने आ सकते हैं दलाई लामा, एचपीसीए देगा निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2023: धर्मशाला स्टेडियम में मैच देखने आ सकते हैं दलाई लामा, एचपीसीए देगा निमंत्रण
Fri, 07 Apr 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 07 Apr 2023 05:00 AM IST
सार
प्रदेश के धर्मशाला में दस साल बाद मई में होने वाले आईपीएल मैचों को देखने के लिए दलाई लामा स्टेडियम में आ सकते हैं। इसके लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन दलाई लामा को निमंत्रण देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में दस साल बाद मई में होने वाले आईपीएल मैचों को देखने के लिए दलाई लामा स्टेडियम में आ सकते हैं। इसके लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन दलाई लामा को निमंत्रण देने की तैयारी कर रहा है। मैचों को लेकर इसी माह होने वाली होने वाली बैठक में दलाई लामा सहित अन्य मेहमानों के नामों की लिस्ट फाइनल की जाएगी।
विज्ञापन
2010 में धर्मशाला स्टेडियम में पहली बार हुए आईपीएल मैच में तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा ने पंजाब और डेक्कन चार्जर के मैच में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी। जिसमें उन्होंने मैदान में उतरकर क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की थी और आशीर्वाद दिया था। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों अलावा फ्रेंचाइजी के मालिक और पदाधिकारियों ने दलाई लामा के साथ फोटो भी खिंचवाई थी। करीब 13 साल बाद एक बार फिर एचपीसीए तिब्बती धर्मगुरू को मैचों में बुलाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
दलाई लामा सहित अन्य मेहमानों को दिया जाएगा निमंत्रण
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि धर्मशाला में होने वाले दो आईपीएल मैचों में तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा को न्योता दिया जाएगा। इसी माह होने वाले मैच की तैयारियों की बैठक में अन्य मेहमानों की लिस्ट भी तैयार की जाएगी। इसके बाद सभी मेहमानों को मैच का न्योता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर तिब्बती धर्मगुरू दलाईलामा मैच में आते है तो यह एचपीसीए सहित क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए गौरव की बात होगी। स्टेडियम में मैच की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन
क्रिकेट खिलाड़ी भी रखते है दलाई लामा में आस्था
क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी तिब्बती धर्मगुरू दलाईलामा में आस्था रखते हैं। जब धर्मशाला में मैच होते हैं तो क्रिकेट खिलाड़ी एचपीसीए के सहयोग से दलाई लामा से उनके निवास स्थान पर मिलकर आशीर्वाद लेते हैं। इसके अलावा टीमों की फ्रेंचाइजी के मालिक और पदाधिकारी भी दलाई लामा से मिलते हैं।