फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPL 2026: Punjab Kings reach Dharamsala, begin batting and bowling practice

आईपीएल 2026: धर्मशाला पहुंचे पंजाब किंग्स, बल्लेबाजी और गेंदबाजी का किया अभ्यास, देखें तस्वीरें

Thu, 05 Mar 2026 07:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Mar 2026 07:09 PM IST
सार

धौलाधार की पहाड़ियों के बीच स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास के लिए पंजाब किंग्स ने गुरुवार को पहुंचे। यहां पंजाब किंग्स का छह दिन यानी 10 मार्च तक अभ्यास सत्र चलेगा। 

विज्ञापन
IPL 2026: Punjab Kings reach Dharamsala, begin batting and bowling practice
पंजाब किंग्स टीम ने किया अभ्यास। - फोटो : संवाद

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगाज से पहले पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में अभ्यास शुरू कर दिया है। पंजाब किंग्स का यह दूसरा होम ग्राउंड है। धौलाधार की पहाड़ियों के बीच स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास के लिए पंजाब किंग्स ने गुरुवार को पहुंचे। यहां पंजाब किंग्स का छह दिन यानी 10 मार्च तक अभ्यास सत्र चलेगा। हालांकि, अभी आठ खिलाड़ी धर्मशाला पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि एक दो दिन में बाकी खिलाड़ी टीम के साथ जुडेंगे।

विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे खिलाड़ी मैदान में उतरे और वार्मअप के साथ अभ्यास सत्र की शुरुआत की। अभ्यास शिविर में प्रभसिमरन सिंह, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़, हरनूर, विष्णु विनोद, विशाल निषाद सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हुए हैं। प्रभसिमरन सिंह ने जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया और गेंदबाजों ने भी नेट्स में पसीना बहाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली नेट गेंदबाज भी खिलाड़ियों को चुनौती देते नजर आए। सूत्रों के अनुसार टीम के खिलाड़ी शशांक सिंह, बढेरा और कुछ अन्य खिलाड़ी अगले दो दिन में धर्मशाला पहुंचकर टीम से जुड़ जाएंगे। इसके बाद अभ्यास सत्र और भी तेज हो जाएगा।

विज्ञापन

एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि पंजाब किंग्स की टीम ने वीरवार से अपना अभ्यास शुरू कर दिया है और टीम 10 मार्च तक धर्मशाला में रहकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगी। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से शुरू हो रही है। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि धर्मशाला में इस वर्ष आईपीएल के कितने मैच होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed