{"_id":"680b1fe759fedb72f40f620a","slug":"ipl-2025-ticket-sales-resume-for-may-4-match-at-dharamshala-cricket-stadium-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल 2025: क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 4 मई के मैच के लिए टिकटों की बिक्री फिर हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल 2025: क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 4 मई के मैच के लिए टिकटों की बिक्री फिर हुई शुरू
Fri, 25 Apr 2025 11:10 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:10 AM IST
सार
फ्रेंचाइजी ने गुरुवार शाम को 6:00 बजे ऑनलाइन टिकटों की बिक्री तो शुरू कर दी लेकिन इसमें टिकटों के दाम 250 से एक हजार रुपये तक बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
पिचों को तैयार करने में जुटा ग्राउंड स्टाफ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 4 मई को होने वाले पंजाब और लखनऊ की बीच मैच की ऑनलाइन टिकट बिक्री फिर से शुरू हो गई। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार शाम को 6:00 बजे ऑनलाइन टिकटों की बिक्री तो शुरू कर दी लेकिन इसमें टिकटों के दाम 250 से एक हजार रुपये तक बढ़ा दिए हैं। अब क्रिकेट प्रेमियों को थोड़े अधिक दाम देकर टिकट बुक करना होगा। फ्रेंचाइजी की ओर से आठ स्टैंड की टिकट बिक्री शुरू की है। इसमें पहले 1500 रुपये मिलने वाला ईस्ट स्टैंड-2 का टिकट 1750 रुपये मिल रहा है।
विज्ञापन
वेस्ट स्टैंड-2 का टिकट 1500 रुपये के बजाय 2500 रुपये में मिल रहा है। नॉर्थ-1 स्टैंड और नॉर्थ-2 स्टैंड को 1500 रुपये में मिलने वाला टिकट 2000 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 6000 रुपये वाला टिकट 7000 रुपये का मिल रहा है। वहीं पैवेलियन टैरेस स्टैंड की बुकिंग भी ओपन हो गई है। क्रिकेट प्रेमी 7500 रुपये इसमें टिकट बुक कर सकते हैं।धर्मशाला के मैचों की टिकटों की डिमांड बढ़ने के साथ आगे भी फ्रेंचाइजी अन्य मैचों की टिकटों के दामों में इजाफा कर सकती है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि टिकटों के दाम कम करना और बढ़ाना फ्रेंचाइजी का अधिकार क्षेत्र है। इसमें एचपीसीए को कोई हस्तक्षेप नहीं रहता है।
विज्ञापन