फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPL 2023: HPCA officials will worship Indrunag devat on May 7

IPL 2023: बारिश न बिगाड़े खेल, 7 मई को इंद्रुनाग देवता की पूजा करेंगे एचपीसीए पदाधिकारी

Thu, 04 May 2023 10:16 AM IST
Krishan Singh विवेक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विवेक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 May 2023 10:16 AM IST
सार

बेमौसमी बारिश से एचपीसीए और यहां खेलने वाली टीमों की चिंता बढ़ सकती है। अभी धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों के करीब दो हफ्ते का समय है। म

विज्ञापन
IPL 2023: HPCA officials will worship Indrunag devat on May 7
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम। - फोटो : संवाद

विस्तार

मई में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश से एचपीसीए और यहां खेलने वाली टीमों की चिंता बढ़ सकती है। अभी धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों के करीब दो हफ्ते का समय है। मई में अमूमन मौसम साफ रहता है। कांगड़ा जिले में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के साथ ठंड का प्रकोप भी जारी है। इधर, मैच के दौरान बारिश न हो, इसके लिए सात मई को एचपीसीए के पदाधिकारी खनियारा स्थित इंद्रुनाग देवता के मंदिर में शीश नवाएंगे। इंद्रुनाग को बारिश का देवता माना जाता है। माना जाता है कि क्षेत्र में जितने भी छोटे-बढ़े आयोजन होते हैं तो इंद्रुनाग देवता से बारिश न होने के लिए पूजा-अर्चना की जाती है।

विज्ञापन


सचिव अवनीश परमार ने कहा कि 7 मई को पूजा-अर्चना के साथ मंदिर में भंडारा होगा और कन्या पूजन भी करवाया जाएगा। इससे पहले 19 फरवरी को भी पूजा की जा चुकी है। धर्मशाला में 17 और 19 मई को होने वाले मुकाबले सभी टीमों के लिए महत्वपूर्ण हैं। यहां लीग के अंतिम चरण में यह मुकाबले होंगे। जो हर टीम के लिए करो या मरो की स्थिति वाले हो सकते हैं। हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान विभाग ने जताया है, लेकिन धर्मशाला में अब तक खेले गए कई मुकाबलों में बारिश ने खलल डाला है। दोनों मैचों के लिए सारे टिकट भी बिक चुके हैं। इससे दर्शकों की चिंता भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


2019 और 2020 में बारिश ने धुल चुके हैं दो अंतरराष्ट्रीय मैच
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में पहले भी दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच बारिश के कारण धुल चुके हैं। धर्मशाला स्टेडियम में 15 सितंबर 2019 को दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच टी-20 का मैच खेला जाना था, लेकिन मैच के दिन एक गेंद का खेल भी नहीं हो सका। वहीं 12 मार्च 2020 को भी एक बार फिर एचपीसीए स्टेडियम को भारत-दक्षिण अफ्रीका के एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी मिली, लेकिन इस बार भी दिनभर लगातार जारी रही बारिश ने क्रिकेट प्रेमियों को मायूस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed