{"_id":"79ed0836123c9b6d269d2224a7d9f042","slug":"iph-minister-vidya-stokes-denied-allegations-of-manipulation-against-cm-virbhadra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुख्यमंत्री जी चिंता ना करें मैं आपके साथ हूं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुख्यमंत्री जी चिंता ना करें मैं आपके साथ हूं'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 09 Aug 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की वरिष्ठतम मंत्री विद्या स्टोक्स के बारे में मीडिया में छप रही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ गुटबाजी की खबरों से काफी नाराज हैं। वीरवार रात तो उनके मंत्रिमंडल की इस्तीफे की अफवाह उड़ने से तो वे बहुत नाराज हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल उर्मिला सिंह के जन्म दिन पर मंत्रियों और विधायकों के साथ उन्हें राजभवन पहुंचकर बधाई देने की खबर को भी गुटबाजी से जोड़ दिया गया। विद्या स्टोक्स से अमर उजाला ने शुक्रवार को पूछा कि उन पर सीएम के विरोधी गुट का नेतृत्व करने के क्यों आरोप लग रहे हैं?
विज्ञापन
स्टोक्स ने जवाब दिया, ‘मैं सीएम के खिलाफ गुटबाजी करने के बारे में सोच भी नहीं सकती। अलबत्ता सीएम के खिलाफ जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। गुटबाजी के आरोप लगवाने में हमारे (कांग्रेस) कुछ साथी शामिल हो सकते हैं।’ देना है, मैं मुख्यमंत्री के पास उनके दफ्तर में सुबह साढे नौ बजे मिलने चली गई।
विज्ञापन
उन्हें कहा कि चूंकि मैंने सवालों की तैयारी करनी है इसलिए मैं विधानसभा जल्द जा रही हूं। करीब 15 मिनट बाद मैं वहां से चली गई।’
मैं वीरभद्र के साथ
दिल्ली हाईकोर्ट में वकील प्रशांत भूषण की तरफ से दायर जनहित याचिका और पर केंद्र सरकार की तरफ से रखी राय के बाद पैदा हुई स्थिति में क्या आप मुख्यमंत्री के साथ खड़ी हैं के सवाल पर स्टोक्स ने कहा, ‘मैं इस घड़ी में उनके साथ डटकर खड़ी हूं।’ विधानसभा में भाजपा विधायकों की ओर से लगाए गए सवाल कार्यवाही के अंश नहीं बन पाए।
विधानसभा के जन संपर्क अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार स्थगित तारांकित संख्या 839, 847 और आज के लिए निर्धारित तारांकित प्रश्न संख्या 1203, 1205, 1206, 1207, 1208, 1209, 1213, 1215, 1216, 1217, 1218, 1220, 1222, 1223, 1224, 1225 और 1229 को स्पीकर द्वारा पुकारे गये, लेकिन सदन में उपस्थित संबंधित सदस्यों ने अपने प्रश्न नहीं पूछे।