फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Investigation started against SP rank officer in disproportionate assets case

शिमला: आय से अधिक संपत्ति मामले में एसपी रैंक के अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू

Wed, 05 Jan 2022 11:28 AM IST
Krishan Singh प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jan 2022 11:28 AM IST
सार

प्रदेश पुलिस सेवा के एक पुलिस अधीक्षक के खिलाफ विजिलेंस की विशेष जांच यूनिट (एसआईयू) ने आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। सोलन में तैनात कमांडेंट होमगार्ड डॉ. शिव कुमार के खिलाफ विजिलेंस आय से अधिक संपत्ति की जांच में जुट गया है।

विज्ञापन
Investigation started against SP rank officer in disproportionate assets case
जांच(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के एक पुलिस अधीक्षक के खिलाफ विजिलेंस की विशेष जांच यूनिट (एसआईयू) ने आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। जयराम सरकार ने विजिलेंस को आय से अधिक संपत्ति की जांच की अनुमति दे दी है। सोलन में तैनात कमांडेंट होमगार्ड डॉ. शिव कुमार के खिलाफ विजिलेंस आय से अधिक संपत्ति की जांच में जुट गया है। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस को गोपनीय जांच के दौरान कमांडेंट के पास सोलन के बड़ोग के अलावा बद्दी, हमीरपुर व कुछ अन्य जगह आय से अधिक संपत्तियां होने का पता चला है। ब्यूरो इन संपत्तियों की खरीद में इस्तेमाल पैसे के स्रोत के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर दर्ज संपत्तियों का भी पता लगा रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि आरोपी अफसर कुछ समय पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन रहते मानव भारती विश्वविद्यालय से जुड़े बहुचर्चित फर्जी डिग्री मामले की जांच में शामिल था। जांच के दौरान वह खुद ही होमगार्ड में नियुक्ति के प्रयास करने लगा। सरकार ने नियुक्ति तो कर दी, लेकिन विभागीय स्तर पर शिकायत के बाद ब्यूरो ने गोपनीय जांच कराई, जिसमें आय से अधिक संपत्ति होने से जुड़े कुछ प्रमाण मिले। इसके बाद ब्यूरो ने सरकार से मामले में आधिकारिक रूप से जांच करने की अनुमति मांगी थी। अब सरकार से अनुमति मिलने पर आरोपी अफसर की मुश्किलें बढ़ना शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed