फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Investigation on 933 water connections given in panchayats

पंचायतों में दिए दो हजार पानी के कनेक्शनों पर बिठाई जांच

Sat, 21 May 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Investigation on 933 water connections given in panchayats
शिमला। पेयजल कंपनी से पानी की सप्लाई ले रहे पंचायती क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की अब जांच की जाएगी। शहर से बाहर चल रहे पेयजल कनेक्शनों में फर्जीवाड़े की आशंका को देखते हुए कंपनी ने इन पर जांच बिठा दी है। अब हर कनेक्शन की वेरिफिकेशन की जाएगी।
विज्ञापन

उप महापौर के पेयजल बिल में गड़बड़ी होने के खुलासे के बाद कंपनी ने सभी कनेक्शनों की जांच का फैसला लिया है। कंपनी को आशंका है कि कई और कनेक्शनों में भी इस तरह की गड़बड़ी हो सकती है। शहर से सटी पंचायतों में कंपनी के 933 पेयजल उपभोक्ता हैं। इन्हें काफी साल पहले से पानी के कनेक्शन मिले हैं। सबसे ज्यादा उपभोक्ता संजौली और न्यू शिमला जोन से सटी पंचायतों में हैं। संजौली जोन के ढली, लंबीधार, चलौंठी, मशोबरा, छराबड़ा और भट्ठाकुफर के पंचायती क्षेत्र में नगर निगम के पानी के कनेक्शन चल रहे हैं। उधर, न्यू शिमला जोन में भी कंगनाधार, रझाणा, मैहली, शकराला, सरघीण, चैली और ब्योलिया इलाके में निगम पानी की सप्लाई दे रहा है। भराड़ी के केल्टी में भी निगम से सप्लाई मिल रही है। अब इन इलाकों को दिए कनेक्शनों की जांच होगी। पेयजल कंपनी के एजीएम अनिल जसवाल ने बताया कि पंचायती क्षेत्र में दिए गए सभी कनेक्शनों की अब जांच की जा रही है। इनका रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन

भट्ठाकुफर में भी पकड़े गए थे फर्जी कनेक्शन
शहर से बाहर पंचायती क्षेत्र में पेयजल कनेक्शन फर्जीवाड़े का खुलासा बीते महीने भी हुआ था। भट्ठाकुफर की उदय वेलफेयर सोसायटी में कई फर्जी कनेक्शन पकड़े गए थे। सोसायटी के लिए बिछी पेयजल लाइन में कई लोगों को अवैध तौर पर पानी के कनेक्शन दिए गए थे। बाद में पकड़े जाने पर कंपनी ने इन्हें काट दिया था। अब लंबीधार में दिए एक कनेक्शन में सस्ती दरों पर पानी के बिल देने का मामला सामने आया है। नियमानुसार यहां शहर की तर्ज पर सस्ता पानी नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतों में दो साल से बंद हैं नए कनेक्शन
शहर से सटी पंचायतों में अब नगर निगम नए कनेक्शन नहीं दे रहा। दो साल से पंचायतों में नए कनेक्शन देने पर रोक लगी हुई है। कंपनी के निदेशक मंडल ने शहर में पानी की कमी को देखते हुए पंचायतों में नए कनेक्शन लगाने पर रोक लगा रखी है। कंपनी के पास इन क्षेत्रों के पांच सौ से अधिक नए आवेदन लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed