{"_id":"bdb43295a0e2e74654c9512b9cc7a3e6","slug":"intuc-meeting-on-20-august-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में जुटेंगे सभी राज्यों के इंटक पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में जुटेंगे सभी राज्यों के इंटक पदाधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 17 Aug 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 20 और 21 अगस्त को इंटक की राष्ट्रीय स्तर की बैठक होने जा रही है। यह बैठक कांग्रेस मुख्यालय शिमला में होगी। इसमें देशभर के इंटक अध्यक्ष और महासचिव भाग लेंगे।
विज्ञापन
अध्यक्षता राष्ट्रीय इंटक अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी, जबकि उद्घाटन ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी और प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। मंत्रिमंडल सहित हिमाचल और बाहरी राज्यों के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता इसमें भाग लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन
ये बैठक इंटक से जुड़े संगठनों की मांगों के लिए आयोजित की जा रही है। प्रदेश इंटक प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि राजनीति पर भी बैठक में चर्चा होनी है।
विज्ञापन
बैठक में 400 के करीब पदाधिकारी भाग लेने जा रहे हैं। वर्ष 2009 में भी हिमाचल में इंटक की राष्ट्रीय स्तर की बैठक हुई थी। इसमें भी इंटक से जुड़े संगठनों की बात को वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखा गया था।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में न्यूनतम वेतन काफी कम है। प्रति व्यक्ति को 45 सौ के करीब न्यूनतम वेतन मिल रहा है। इस महंगाई के दौर में न्यूनतम वेतन कम से कम 10 हजार होना आवश्यक है।