फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Interviews for 22 creche posts in Shimla on July 22.

Shimla News: शिमला में क्रेच के 22 पदों के लिए साक्षात्कार 22 जुलाई को

Thu, 02 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Interviews for 22 creche posts in Shimla on July 22.
9 कार्यकर्ता, 13 सहायिकाओं के पद भरे जाएंग
विज्ञापन

उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में क्रेच कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 22 जुलाई को होंगे। इसके तहत 9 क्रेच कार्यकर्ता और 13 सहायिकाओं के साक्षात्कार होंगे।


जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदु शर्मा ने बताया कि यह साक्षात्कार उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) शिमला शहरी के कार्यालय में सुबह 11:00 बजे होंगे। इन पदों के लिए महिला उम्मीदवार का संबंधित आंगनबाड़ी के लाभान्वित क्षेत्र से होना अनिवार्य है। शिमला शहरी के फागली, घोड़ा सराय सहित कई क्षेत्रों में यह पद रिक्त हैं। उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। क्रेच कार्यकर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो है और सहायिका के लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है। वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार या नायब तहसीलदार की ओर से जारी होना चाहिए। क्रेच कार्यकर्ताओं को 5,500 रुपये और सहायिकाओं को 3,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इन पदों के लिए उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी। अपंग, विधवा, अनाथ और असहाय महिलाओं को भी वरीयता दी जाएगी। स्टेट होम या बालिका आश्रम के निवासियों को अंक दिए जाएंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित निर्देशों के अनुसार अंक मिलेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और बालसेविका जैसी श्रेणियों को भी वरीयता मिलेगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी के कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article