फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   interview for 150 posts of Security Guard and Supervisor in Dharamshala

धर्मशाला: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों को भरने के लिए दो दिन होंगे साक्षात्कार

Fri, 09 Dec 2022 06:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Dec 2022 06:47 PM IST
सार

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड आरटीए झबोला, बिलासपुर ने सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पद अधिसूचित किए हैं।

विज्ञापन
interview for 150 posts of Security Guard and Supervisor in Dharamshala
साक्षात्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड आरटीए झबोला, बिलासपुर ने सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पद अधिसूचित किए हैं। इन्हें भरने के लिए कांगड़ा जिले में 12 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय देहरा और 13 को उप रोजगार कार्यालय बड़ोह में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, कद 168 सेंटीमीटर से अधिक और आयु 21 से 37 वर्ष रखी गई है।

विज्ञापन


साक्षात्कार 12 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय देहरा और 13 को उप रोजगार कार्यालय बड़ोह में प्रात: 10:00 बजे से लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से प्रतिमाह 14,500 से 18,000 वेतनमान दिया जाएगा। कार्य स्थल शिमला, ऊना, बद्दी, बिलासपुर, कांगड़ा और चंडीगढ़ रहेगा। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उप रोजगार कार्यालय में होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


आईटीआई शाहपुर में 15 को  साक्षात्कार, भरे जाएंगे 45 पद
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में 13 दिसंबर को बजट साइन प्लांट बद्दी (सोलन) की ओर से कैंपस इंटरव्यू करवाया जाएगा। इसमें कंपनी साक्षात्कार के माध्यम से 45 पदों को भरेगी। इस कैंपस साक्षात्कार में वही युवक भाग ले सकते हैं। जिनकी उम्र 18 से 30 साल वर्ष के बीच हो और जिन युवकों ने फिटर, इलेक्ट्रिीशियन, कारपेंटर, वेल्डर, शीट मेटल व्यवसाय में आईटीआई कोर्स पास कर रखा हो। प्रधानाचार्य इंजीनियर संजीव सहोत्रा ने बताया कि 13 दिसंबर को बजट साइन प्लांट बद्दी (सोलन) कंपनी कैंपस साक्षात्कार के लिए आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed