फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Interstate gang of thieves busted, 300 android phones and LED recovered

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 300 एंड्रॉयड फोन, एलईडी बरामद

Sun, 05 Feb 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Sun, 05 Feb 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
Interstate gang of thieves busted, 300 android phones and LED recovered

पुलिस ने नादौन में एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ा है। आरोपी युवक पड़ोसी राज्य हरियाणा नंबर का एक ट्रक लेकर हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) आए थे। आरोपी युवकों से 300 महंगे एंड्रॉयड फोन और एलईडी बरामद किए हैं। चार आरोपियों में से दो अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गए। जबकि दो पुलिस हिरासत में हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही चोरी में इस्तेमाल ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार रात नादौन की कुमार मार्केट में एक मोबाइल की दुकान पर चोरी करने के बाद यह गिरोह एनएच-88 किनारे खड़े अपने ट्रक में चोरी के मोबाइल लाद रहा था। इसी दौरान एसआई जगतार सिंह और एएसआई कुलवंत के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने ट्रक चालक से ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने को कहा तथा ट्रक की तलाशी लेनी शुरू की तो सभी शातिर घटना स्थल से अचानक फरार हो गए। पुलिस पार्टी ने एक चोर को तो स्थानीय बाजार में धर दबोचा, जबकि पीछा करते समय एक चोर व्यास नदी को पार कर भाग जाने में सफल हो गया। जबकि दो चोर अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जैक लगाकर तोड़ते थे दुकानों के शटर, पुलिस ने ट्रक भी कब्जे में लिया

Interstate gang of thieves busted, 300 android phones and LED recovered

पुलिस ने व्यास नदी पार कर चुके चोर को पुल के रास्ते नदी में घेराबंदी करके काफी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। दो आरोपियों की पहचान रशीद मोहम्मद (32) पुत्र मुशाहिद निवासी किथोड़ जिला मेरठ और मुन्नू (26) पुत्र बशीर निवासी किथोड़ जिला मेरठ के रूप में हुई है। जबकि दो अन्य शातिरों की पहचान फेजल तथा इरफान निवासी किथोड़ जिला मेरठ के रूप में हुई है। 

चोरों से पकड़े गए एंड्रॉयड, महंगे आईफोन समेत एलईडी की कीमत तीस लाख से अधिक बताई जा रही है। शातिर दुकानों के शटर को जैक लगा कर तोड़ते थे। पुलिस ने बताया कि चोरों ने बिलासपुर तथा कई अन्य स्थानों में की गई चोरी की घटनाओं के मोबाइल आदि को भी इस गाड़ी में लाद रखा था। पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 300 मोबाइल फोन, एलईडी और ट्रक पुलिस के कब्जे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed