फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Interstate Dharamshala bus stand will be known as GS Bali, Deputy Chief Minister announced

Kangra: मुकेश अग्निहोत्री बोले- जीएस बाली के नाम से होगा धर्मशाला बस अड्डे का नामकरण

Sat, 27 Jul 2024 06:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Jul 2024 06:15 PM IST
सार

नगरोटा बगवां में जीएस बाली की स्मृति में आयोजित चार दिवसीय बाल मेले के समापन पर बतौर मुख्यातिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जीएस बाली ने राज्य के विकास में अमूल्य योगदान दिया है।

विज्ञापन
Interstate Dharamshala bus stand will be known as GS Bali, Deputy Chief Minister announced
बाल मेले में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि धर्मशाला बस अड्डे का नाम पूर्व मंत्री दिवंगत जीएस बाली के नाम पर रखा जाएगा। शनिवार को नगरोटा बगवां में जीएस बाली की स्मृति में आयोजित चार दिवसीय बाल मेले के समापन पर बतौर मुख्यातिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जीएस बाली ने राज्य के विकास में अमूल्य योगदान दिया है।अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार योजना लागू की है। इस योजना के तहत परिवहन विभाग ने ई-टैक्सी स्कीम लागू की है. जिसमें ई-टैक्सी खरीदने पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।

विज्ञापन


इन्हीं ई-टैक्सियों को कम से कम चार वर्षों के लिए सरकारी विभागों द्वारा अनुबंध पर लिया जाएगा। वाहन पंजीकरण के नंबरों को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। विभिन्न विशेष नंबरों के लिए ई-नीलामी के माध्यम से 11 करोड़ से भी ज्यादा खजाने में जमा हुआ है। एचआरटीसी बसों के रखरखाव से संबंधित खर्चों को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीयकृत इनवेंटरी प्रबंधन प्रणाली लागू की गई है। निगम ने गत वर्ष अपने बेड़े में 210 नई बसें, 11 वोल्वो बसें, 18 इनोवा क्रिस्टा तथा 12 टेंपो शामिल किए हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी जीएस बाली को याद करते हुए कहा कि वह हमेशा आम जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी बाली के कार्यों को याद किया। इससे पहले पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन आरएस बाली ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, सीपीएस किशोरी लाल, सीपीएस आशीष बुटेल, विधायक मलेंद्र राजन, विधायक भवानी पठानिया आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed