फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Women's Day: CM Jairam said that Women empowerment will strengthen the society

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: सीएम जयराम बोले- महिला सशक्तीकरण से मजबूत होगा समाज

Tue, 08 Mar 2022 07:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Mar 2022 07:18 PM IST
सार

जोगिंद्रनगर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराहनीय कार्यों के लिए महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं सशक्त होंगी तभी प्रदेश और देश सुदृढ़ होगा। महिला सशक्तीकरण के लिए हर संभव किए जा रहे हैं। समाज में महिलाओं को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया गया है।

विज्ञापन
International Women's Day: CM Jairam said that Women empowerment will strengthen the society
सीएम जयराम ने महिलाओं को सम्मानित किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंडी के जोगिंद्रनगर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराहनीय कार्यों के लिए महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं सशक्त होंगी तभी प्रदेश और देश सुदृढ़ होगा। महिला सशक्तीकरण के लिए हर संभव किए जा रहे हैं। समाज में महिलाओं को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया गया है। कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए और दूसरों की मदद के लिए महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं ने अपना परचम न लहराया हो। वर्ष 2022-23 के बजट में महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही मुख्य योजनाओं का विस्तृत ब्योरा देती जैंडर बजट स्टेटमेंट अलग से प्रस्तुत की गई है। इससे महिला सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की निगरानी में सहायता मिलेगी और इन योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं के परामर्श से इनकी समीक्षा भी की जा सकेगी। इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने प्रदेश में महिलाओं के लिए चल रही महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक प्रकाश राणा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। 

विज्ञापन


इन महिलाओं को मिला सम्मान
तनाव प्रबंधन और कॅरिअर काउसंलिग में सराहनीय सेवाएं देने वाली हमीरपुर की शीतल वर्मा को सम्मानित किया। महिला सशक्तीकरण, स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कुल्लू की खुशबू भारद्वाज, श्वेता शर्मा को नवाजा गया। हमीरपुर जिले की रेखा शर्मा को सामाजिक और बाल कल्याण के लिए, शिमला जिले की संगीता खुराना को नशा निवारण, आधार पंजीकरण में उत्कृष्ट योगदान के लिए चंबा जिले की कंचन कुमारी और कोविड-19 महामारी में सेवाएं देने के लिए कांगड़ा जिले की नीना अवस्थी को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed