फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   International Women's Day 2022: Himachal's WHO calendar girl Geeta serving patients in inaccessible areas

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: दुर्गम इलाकों में रोगियों की सेवा कर रही हिमाचल की डब्ल्यूएचओ कलेंडर गर्ल गीता

Tue, 08 Mar 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Mar 2022 05:00 AM IST
सार

गीता ने हिमाचल की सराज घाटी के दुर्गम इलाकों में जाकर अनुसूचित जनजातियों के बच्चों को खसरा और रूबेला के टीके लगाए। इस दौरान कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन गीता के कदम पीछे नहीं हटे। 

विज्ञापन
International Women's Day 2022: Himachal's WHO calendar girl Geeta serving patients in inaccessible areas
डब्ल्यूएचओ कलेंडर गर्ल गीता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराजघाटी की रहने वाली गीता वर्मा को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 2018 में कलेंडर गर्ल के रूप में चुना था। गीता ने हिमाचल की सराज घाटी के दुर्गम इलाकों में जाकर अनुसूचित जनजातियों के बच्चों को खसरा और रूबेला के टीके लगाए। इस दौरान कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन गीता के कदम पीछे नहीं हटे। सोशल मीडिया पर लोगों ने गीता के इस साहसिक काम की खूब तारीफें की। बाद में स्वास्थ्य संगठन के 2018 के कलेंडर गर्ल के रूप में गीता की तस्वीर को चुना। वह अभी भी जरूरत पड़ने पर पहाड़ी सर्लीली सड़कों पर बाइक दौड़ाते हुए टीकाकरण को अंजाम दे रही हैं। ख्याति मिलने के बाद वह उसी जज्बे के साथ जुटी हैं। जिस जज्बे से वह पहले जुटी थी।

विज्ञापन

बर्फबारी में पैदल चल पहुंचाई कोरोना वैक्सीन, केंद्र ने थपथपाई पीठ

वहीं, मंडी जिले की सराज घाटी की फीमेल हेल्थ वर्कर डीडर गांव की देव दासी ने विंटर क्लोजिंग स्कूल नारायणगढ़ में छह किलोमीटर बर्फबारी में पैदल चलकर 42 बच्चों को कोरोना वैक्सीन पहुंचाई और लगाई। इनका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर शेयर हुआ। मामला उच्चधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग को यह वीडियो भेजा। जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और सीएम जयराम ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है और उनका हौसला बढ़ाते हुए पीठ थपथपाई। देव दासी बालीचौकी तहसील के झमाच गांव से है और आजकल डिडर उप स्वास्थ्य केंद्र में बतौर फीमेल हेल्थ वर्कर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed